Ayodhya Rape Case मामले में तेज हुई सियासत, अखिलेश यादव ने की DNA टेस्ट की मांग की, मायावती भड़कीं

By अंकित सिंह | Aug 03, 2024

अयोध्या रेप केस मामले में सियासत तेज हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने डीएनए टेस्ट की मांग कर दी। वहीं, अखिलेश के इस मांग पर मायावती भड़क गई हैं। अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा कि कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका DNA TEST कराकर इंसाफ़ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी हो उसे क़ानून के हिसाब से पूरी सज़ा दी जाए, लेकिन अगर DNA TEST के बाद आरोप झूठे साबित हों तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए। यही न्याय की माँग है।

राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद और यूपी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल 12 वर्षीय लड़की के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए रविवार को अयोध्या पहुंचेगा, जिसके साथ समाजवादी पार्टी के एक सदस्य सहित दो लोगों द्वारा कथित तौर पर बलात्कार किया गया था। वे पूरे मामले की रिपोर्ट भी पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। 

इसे भी पढ़ें: 2 हजार लो, बेटी का गर्भ गिरा दो, टुकड़े करवाकर फेंकवा दूंगा, ना मथुरा, ना काशी, अबकी बार अवधेश पासी वाले अयोध्या में सपा नेता की ये कैसी करतूत?

मुख्यमंत्री ने एक्स पर कहा, ''मैंने अयोध्या जिले के बीकापुर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान के साथ अयोध्या के पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।'' उन्होंने मुलाकात की एक तस्वीर साझा की, जिसमें परिवार के सदस्यों के चेहरे धुंधले थे। उन्होंने हिंदी में पोस्ट किया, "दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, (और) उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम लड़की को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" 

प्रमुख खबरें

Connaught Place Market Loss | जंतर-मंतर पर तनाव का सीधा असर व्यापार पर: NDTA का शाम 6:30 बजे बंद का फरमान, खौफ में कनॉट प्लेस के दुकानदार

Connaught Place में आज शाम 6:30 बजे से सन्नाटा, CJP Protests के चलते NDTA का सुरक्षा पर बड़ा फैसला

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft: भक्तों का विश्वास बहाल करने के लिए VHP-RSS और संतों का मास्टर Action Plan

Smart Kitchen Hacks: मटर का नेचुरल रंग रहेगा बरकरार और चमकेंगे जले हुए Utensils, फॉलो करें ये Simple Steps