महाराष्ट्र में बैग चेकिंग पर सियासत, शिंदे-उद्धव-फडणवीस के बाद आज मल्लिकार्जुन खड़गे की भी हो गई जांच

By अंकित सिंह | Nov 14, 2024

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का हेलीकॉप्टर गुरुवार को नासिक में उतरते ही चुनाव आयोग ने उनके बैग की जांच की। कांग्रेस प्रमुख आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में प्रचार कर रहे हैं। गौरतलब है कि बुधवार को अहमदनगर के श्रीगोंडा में उद्धव ठाकरे का बैग दोबारा चेक किया गया था। यह तीसरी बार है कि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने शिवसेना नेता के बैग की जांच की है।

इससे पहले दिन में, महाराष्ट्र भाजपा ने भी एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के बैग की जांच करते हुए दिखाया गया था, और कहा कि केवल "दिखावे" के लिए संविधान को पकड़ना पर्याप्त नहीं है और किसी को भी संवैधानिक प्रणाली का पालन करना चाहिए। दोनों नेताओं के वीडियो स्पष्ट रूप से शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे के उन दावों को कुंद करने के लिए पोस्ट किए गए थे, जिसमें चुनाव अधिकारियों द्वारा पिछले दो दिनों में उनके बैगों की जांच करने के बाद उन्हें चुनिंदा तरीके से निशाना बनाए जाने का दावा किया गया था। 

इसे भी पढ़ें: संभाजीनगर में बोले पीएम मोदी, अघाड़ीवालों को विकास से मतलब नहीं, बंटवारे पर भरोसा करती है कांग्रेस

ठाकरे ने दावा किया था कि 20 नवंबर के राज्य विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए पिछले दो दिनों में लातूर और यवतमाल जिलों में पहुंचने के बाद चुनाव अधिकारियों ने उनके बैग का निरीक्षण किया था। सेना (यूबीटी) नेता ने यह भी पूछा था कि क्या उनके अभियान के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और सत्तारूढ़ गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेताओं पर भी यही कानून लागू किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Diwali Home Decor: हैंगिंग Lamps और Neon Flex से जगमगाएंगे घर के कोने

नेकां में बिखराव का दावा, Ram Madhav बोले- Aga Ruhullah को हमारे लोगों का आशीर्वाद

सत्ता परिवर्तन के नाम पर Rahul Gandhi अराजकता फैलाएंगे तो जनता विकल्प चुनेगी: BJP

7 नवंबर को साइन होगी तबाही की फाइल! ट्रंप के प्लान ने उड़ाए होश