राहुल गांधी के बयान पर सियासत, संबित पात्रा बोले- जिस थाली में खाते हैं, उसी में...

By अंकित सिंह | Apr 21, 2025

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बोस्टन में एक बैठक के दौरान चुनाव आयोग पर की गई टिप्पणी को लेकर तीखा हमला बोला। भाजपा प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी जी का यही निराशा है कि आज वो विदेशी भूमि पर जाकर भारत और भारत के महान लोकतंत्र को अपमानित कर रहे हैं और बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल जी अमेरिका में जाकर इलेक्शन कमीशन को छेड़छाड़ की गई बताते हैं। वो कहते हैं कि महाराष्ट्र के चुनाव में जो मतदान हुआ, वो एक प्रकार से फर्जीवाड़ा था। महाराष्ट्र में भाजपा और उनके सहयोगियों को नहीं जितना था। लेकिन मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि उसी समय झारखंड में भी चुनाव था, क्या आपने और हेमंत सोरेन ने इलेक्शन कमीशन से समझौता किया था?

उन्होंने कहा कि आज सुबह से हम मीडिया में देख रहे हैं, तो मुख्यतः 2 खबरें सुर्खियों में हैं। पहली खबर है कि राहुल गांधी विदेशी भूमि पर जाकर वही कर रहे हैं, जो वो कई दशकों से करते आ रहे हैं, भारत की बेइज्जती और भारत का अपमान। अमेरिका में राहुल गांधी ने भारत का अपमान किया है। दूसरी खबर है कि आज से कांग्रेस के सभी बड़े नेता चोर मचाए शोर की तर्ज पर देश के भिन्न-भिन्न भागों में जाकर मां-बेटे को बचाने के लिए प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। ED ने सोनिया जी और राहुल जी को अपनी चार्जशीट में नामांकित किया है, उन दोनों के खिलाफ कोर्ट में जो कार्रवाई हो रही है, ऐसे में पूरे देश में एक अशांत माहौल बनाने का प्रयास कांग्रेस कर रही है।

इसे भी पढ़ें: हम डरने वाले नहीं हैं, सोनिया गांधी, राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर बोले खरगे

उन्होंने कहा कि मैं राहुल जी से और देशवासियों से कहना चाहता हूं कि जो व्यक्ति और उनकी माताश्री 50 हजार के मुचलके पर जमानत पर बाहर हो, वो विदेशी धरती पर जाकर हिंदुस्तान को अपमानित कर रहा है। लेकिन, अगर उन्हें लगता है कि लोग उनपर विश्वास करेंगे, तो ये उनका भ्रम है। देश की चुनावी प्रक्रिया पर राहुल गांधी की आलोचनाओं का जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रदीप भंडारी ने कहा कि लोकतंत्र विरोधी, भारत विरोधी राहुल गांधी जो भारतीय मतदाताओं का विश्वास नहीं जीत सके, वे विदेशी धरती पर भारतीय लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगे हैं। राहुल हमेशा विदेशी धरती पर भारत को बदनाम क्यों करते हैं? जॉर्ज सोरोस का एजेंट जो भारतीय राज्य से लड़ रहा है - यही आज राहुल गांधी का इरादा है!

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा