महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के बंगले पर सियासत, दीवारों पर लिखा- ''फडणवीस रॉक्स''

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2019

मुम्बई। मुम्बई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के सरकारी निवास ‘वर्षा’ की अंदर की दीवारों पर भाजपा के समर्थन में बातें लिखी हुई नजर आयीं। मालाबार हिल्स क्षेत्र का यह बंगला फिलहाल खाली है क्योंकि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने पारिवारिक निवास बांद्रा के ‘मातोश्री’ से वहां गये नहीं हैं। स्थानीय खबरिया चैनलों पर प्रसारित खबरों में दीवारों पर ‘यूटी इज मीन’, ‘भाजपा रॉक्स’ यानी ‘उद्धव ठाकरे नीच हैं’, ‘भाजपा शानदार है’ जैसी कुछ टिप्पणियां लिखीं हैं। पिछले महीने मुख्यमंत्री निवास खाली करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीवारों में लिखी गयी इन बातों को ‘निचले स्तर की राजनीति’ करार दिया है।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि दीवार की फिर पुताई हो सकती है लेकिन जिन लोगों ने ये बातें लिखी हैं, उन्होंने दरअसल ‘अपना ही चेहरे पर कालिख पुतवा ली है।’ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि वर्षा किसी की निजी संपत्ति नहीं बल्कि सरकारी बंगला है।जब उनसे पूछा गया कि क्या जांच का आदेश दिया जाएगा तो उन्होंने कहा कि यह तो मुख्यमंत्री को तय करना है। ठाकरे पिछले महीने मुख्यमंत्री बने थे। शिवसेना ने भाजपा से अपना नाता तोड़कर कांग्रेस एवं राकांपा के साथ मिलकर सरकार बनायी थी।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट