अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत दौरे पर मचा सियासी संग्राम

By सत्यम तिवारी | Feb 22, 2020

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी को भारत आने वाले हैं।ट्रंप के स्वागत के लिए अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।ट्रंप के भारत दौरे की तैयारियां भी जोरों शोरों से शुरू हो चुकी हैं। झुग्गियों को छिपाने के लिए दीवारें बनाई जा रही हैं, सड़कों के डिवाइडर पर पौधे लगाए जा रहे हैं,यमुना नदी में साफ पानी छोड़ा जा रहा हैं।भारत आने की उत्सुकता को लेकर ट्रंप अमेरिका के एक कार्यक्रम में बता चुके हैं कि उनके स्वागत के लिए करोड़ों की भीड़ इकट्ठा होगी। परंतु इन्हीं सब में सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है।कार्यक्रम में हो रहे खर्च को लेकर विपक्ष हमलावर है। वहीं खर्चे को लेकर सरकार और समर्थकों का कहना है कि इससे भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भी ट्वीट करके सरकार पर हमला बोल उन्होंने ट्वीट कर लिखा वो भी क्या दिन थे,जब INDIA-US के राष्ट्राध्यक्ष मिलते थे तो न्यूक्लियर डील,H1B visa,सॉफ्टवेयर व फ़ार्मा Industry के बारे में चर्चा होती थी।आज मुख्य मुद्दे गुजरात के लोगों को छुपाने हेतु 4 फीट ऊँची दीवार ,यमुनाजी की सफ़ाई के लिए 14000 Ltr पानी व 70 लाख लोग स्वागत करेंगे या नहीं है।

इसे भी पढ़ें: अब देखते हैं मोदी को उनके ‘परम मित्र’ ट्रम्प क्या शिक्षा देकर जाते हैं: दिग्विजय

भाजपा ने किया पटलवार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर कांग्रेस के सवालों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने पूछा कि ट्रंप का दौरा विश्व के सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्रों की मुलाकात है, ऐसे में कांग्रेस इस क्षण पर खुशी क्यों नहीं महसूस करती?  भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर भारत का कद बढ़ने से कांग्रेस नाखुश क्यों है? 

शिवसेना ने ट्रंप के स्वागत पर उठाया सवाल 

शिवसेना ने मुखपत्र सामना में  ट्रंप की यात्रा पर लिखा है। कि  बादशाह ट्रंप क्या खाते हैं,क्या पीते हैं।हर चीज पर नजर रखी जा रही है ।गुलाम हिन्दुस्तान में इंग्लैंड के राजाओं के आने पर ऐसी तैयारियां होती थीं।शिवसेना ने लिखा कि डोनाल्ड ट्रम्प कोई धर्मराज या सत्यवादी नहीं है |बल्कि एक उद्योगपति हैं जो पैसे के दम पर राजनीति करते हैं।

इसे भी पढ़ें: अब तक कितने अमेरिकी राष्ट्रपति भारत आ चुके हैं? पढ़िए पूरी रिपोर्ट

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी भी हुए हमलावर 

कांग्रेस नेता व प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि  ट्रंप ने भारत के स्वाभिमान का अपमान किया है। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यह उम्मीद भी जतायी कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस विषय पर अपना पक्ष अमेरिका के समक्ष मजबूती से रखा होगा। तिवारी ने कहा, ‘‘ट्रंप का एक वीडियो आज सुबह मैंने देखा। भारत की परंपरा अतिथियों के सम्मान की है, लेकिन अतिथियों को भारत का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है। ट्रंप ने जो टिप्पणी की है वो भारत के स्वाभिमान का अपमान है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि सरकार ने इस मामले पर अमेरिका के समक्ष अपना पक्ष रखा होगा।’’

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़