अब तक कितने अमेरिकी राष्ट्रपति भारत आ चुके हैं? पढ़िए पूरी रिपोर्ट

list-of-american-president-who-has-visited-in-india
शुभम यादव । Feb 22 2020 6:33PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं, लेकिन ट्रंप के भारत दौरे के पूर्व कौन-कौन से अमेरिकी राष्ट्रपति भारत के दौरे पर आए हैं, इस रिपोर्ट में हम आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं, लेकिन ट्रंप के भारत दौरे के पूर्व कौन-कौन से अमेरिकी राष्ट्रपति भारत के दौरे पर आए हैं, इस रिपोर्ट में हम आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं।

भारत दौरे पर आने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति में सबसे पहला नाम अमेरिका के राष्ट्रपति डी.आईजेनहावर का आता है,10 दिसंबर 1959 को तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भारत की धरती पर उनका अभिनंदन किया था।

इसे भी पढ़ें: राममंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन अक्षय तृतीया पर संभव, शाहीन बाग में विफल रहे वार्ताकार !

भारत दौरे पर आने वाले दूसरे अमेरिकी राष्ट्रपति

 अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन भारत दौरे पर आने वाले दूसरे अमेरिकी राष्ट्रपति थे जो सन 1969 में भारत भूमि पर पधारे। रिचर्ड निक्सन अमेरिका के 37वें राष्ट्रपति थे और अपने शपथ ग्रहण के 6 महीने के बाद ही इन्होंने भारत का दौरा किया था।

रिचर्ड निक्सन के भारत दौरे के दौरान भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और अमेरिकी राष्ट्रपति निक्सन के बीच आपसी चर्चा के दौरान गर्मजोशी नजर नहीं आई थी। निक्सन मात्र 23 घण्टे भारत में रूके। निक्सन लाहौर के लिए उसी दिन प्रस्थान कर गए थे।

भारत दौरे पर आने वाले तीसरे अमेरिकी राष्ट्रपति

जिम्मी कार्टर बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति 1 जनवरी 1978 को भारत दौरे पर आए 1969 के लगभग 9 साल के बाद कोई अमेरिकी राष्ट्रपति भारत आया था। तब के तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया था।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में जारी संघर्षविराम को बरकरार रखना बेहद मुश्किल: विशेषज्ञ‍

जिम्मी कार्टर के भारत दौरे की खास बातें

जिम्मी कार्टर ने भारत दौरे के दौरान हरियाणा के दौलतपुर गांव का अपनी पत्नी संग दौरा किया था और खास बात यह रही कि कार्टर और उनकी पत्नी रोजालिन ने दौलतपुर गांव को टेलीविजन का उपहार दिया था।

हरियाणा के दौलतपुर गांव का बदला गया था नाम

अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर उनकी पत्नी रोजाली ने दौलतपुर का दौरा करते हुए टेलीविजन उपहार में दिया था जिससे खुश होकर दौलतपुर का नाम बदलकर "कार्टरपुर" कर दिया गया था।

भारत में पांच दिवसीय दौरे पर आने वाले चौथे अमेरिकी राष्ट्रपति

सन् 2000 में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत पांच दिवसीय दौरे पर आए। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने उनका स्वागत किया था। इस दौरे की खास बात यह रही कि बिल क्लिंटन ने भारत के अलग-अलग शहरों का दौरा किया। बिल क्लिंटन ने मुंबई, हैदराबाद, आगरा व जयपुर का दौरा भी किया था। बिल क्लिंटन अपने भारत दौरे पर बेटी चेल्सी क्लिंटन के साथ आए थे।

इसे भी पढ़ें: CAA और NRC पर ट्रंप ने की बात तो विपक्ष को मिल जायेगा नया हथियार

जॉर्ज डब्ल्यू बुश भारत आने वाले पांचवें अमेरिकी राष्ट्रपति

बुश सन् 2006 में बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति भारत दौरे पर आए। इस समय भारत के प्रधानमंत्री डॉ• मनमोहन सिंह थे।

बुश की भारत यात्रा पर भारत ने नागरिक और सैन्य परमाणु सुविधाओं को अलग-अलग रखने पर अपनी सहमति दर्ज कराई थी।

बराक ओबामा भारत दौरे पर आए छठे राष्ट्रपति

बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति अपने पहले कार्यकाल में ही भारत आए दूसरे राष्ट्रपति बराक ओबामा थे इससे पहले अपने पहले कार्यकाल में भारत दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन थे। बराक ओबामा अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति भी हैं।

बराक ओबामा ने भारत में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत का दौरा किया। गणतंत्र दिवस पर भारत पहुंचने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं। सबसे खास बात यह है कि भारत और अमेरिका के रिश्ते सबसे मजबूत बराक ओबामा के राष्ट्रपति रहने के दौरान रहे। ओबामा भारत दौरे पर बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति दो बार आए।

इसे भी पढ़ें: अब देखते हैं मोदी को उनके ‘परम मित्र’ ट्रम्प क्या शिक्षा देकर जाते हैं: दिग्विजय

भारत आने वाले सातवें अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे ट्रंप

24 फरवरी 2020 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर आएंगे और इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत करेंगे जिसकी तैयारियां की जा रही हैं। जब भी कोई अमेरिकी राष्ट्रपति भारत दौरे पर आया है, भारत और अमेरिका के व्यापारिक रिश्ते में मजबूती आई है। ट्रंप के भारत दौरे पर महत्वपूर्ण व्यापारिक समझौते होने के कयास लगाए जा रहे हैं,माना जा रहा है कि भारत और अमेरिका के बीच कई सैन्य समझौते हो सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़