खंडवा लोकसभा में मतदान का किया बहिष्कार, प्रशासन में मच गया हड़कंप

By Suyash Bhatt | Oct 30, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा के उपचुनाव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। ग्रामीणों द्वारा मतदान के बहिष्कार से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जिला पंचायत सीईओ और एडीएम मौके पर पहुंच गए हैं। और साथ ही साथ ग्रामीणों को मतदान के लिए समझाइश दे जा रहे हैं।

दरअसल बागली विधानसभा के ग्राम सिन्द्राणी के ग्रामीण लंबे समय से क्षेत्र में सड़क की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने कहा है कि सड़क नहीं होने की वजह से मंडी जाने के लिए लंबा घूम कर जाना पड़ता है। इसकी वजह से उन्हें काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है।

वहीं इसके अलावा ग्रामीणों की मांग है कि जिनका नाम पीएम आवास सूची में नहीं जोड़ा गया है, उनका नाम भी जोड़ा जाए। इन्हीं मांगों को लेकर आज यानी शनिवार को मतदान का बहिष्कार कर दिया।

इसे भी पढ़ें:राजस्थान में 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू 

दरअसल मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा रैगांव, पृथ्वीपुर, जोबट और एक लोकसभा सीट खंडवा के लिए आज यानी शनिवार को उपचुनाव हो रहा है। इस उपचुनाव को 2023 के विधानसभा चुनाव का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter