पुराने दिन वापस नहीं चाहती UP की जनता, दंगाई सोच से है सतर्क: PM मोदी

By अनुराग गुप्ता | Jan 31, 2022

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने सोमवार को जन चौपाल को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर और गौतमबुद्ध नगर से जुड़े। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा की ये पहली वर्चुअल रैली है। इतने कम समय में तकनीक के माध्यम से इतने सारे लोगों को जोड़ना, ये भाजपा कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत का परिणाम है। एक जीवंत संगठन का ये सबूत है। 

उन्होंने कहा कि जब मैं पांच साल पहले चुनाव के समय पश्चिमी यूपी में आया था, तो आपसे कहा था कि यूपी के विकास के लिए हम कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। इन पांच वर्षों में योगी जी के नेतृत्व में, यूपी सरकार ने पूरी ईमानदारी से, पूरी निष्ठा से, आपकी सेवा करने का, यूपी के विकास का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि कोई भूल नहीं सकता कि 5 साल पहले यूपी को लेकर क्या चर्चा होती थी ? 5 साल पहले- दबंग और दंगाई ही कानून थे, उन्हीं का कहा ही शासन का आदेश था। 5 साल पहले- व्यापारी लुटता था, बेटी घर से बाहर निकलने में घबराती थी और माफिया, सरकारी संरक्षण में खुलेआम घूमते थे।

योगी सरकार ने सुधारे हालात

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिमी यूपी के लोग कभी नहीं भूल सकते कि जब ये क्षेत्र दंगे की आग में जल रहा था, तो पहले वाली सरकार उत्सव मना रही थी। 5 साल पहले- गरीब, दलित, वंचित, पिछड़ों के घर-ज़मीन-दुकान पर अवैध कब्ज़ा, समाजवाद का प्रतीक था। लोगों के पलायन की आए दिन खबर आती थी। उन्होंने कहा कि अपहरण, फिरौती और रंगदारी ने मध्यम वर्ग और व्यापारियों को तबाह करके रख दिया था। 5 साल में योगी सरकार उत्तर प्रदेश को इन हालातों से बाहर निकाल कर लाई है। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव से पहले गायब रही कांग्रेस, अब भी गायब है, उत्तर प्रदेश में उसने हार मान ली : ईरानी

उन्होंने कहा कि हम यूपी में बदलाव के लिए खुद को खपा रहे हैं, वो आपसे बदला लेने की ठानकर बैठे हैं। इन लोगों ने जिन्हें टिकट दिया है, वो इसका एक और सबूत है। ये बदला लेना ही हमेशा से उनकी सोच रही है। इसलिए मैं देखकर खुश हूं कि यूपी के लोग इन दंगाई सोच रखने वालों से बहुत सावधान हैं, बहुत सतर्क हैं। उत्तर प्रदेश की जनता वो पुराने दिन वापस नहीं चाहती है। इन बदला लेने वालों के बयानों को देखकर यूपी के लोगों ने ठान लिया है कि इस बार पहले से ज्यादा मतों से भाजपा को विजयी बनाना है।

उन्होंने कहा कि हमारा काम और उनके कारनामे, उनकी कारस्तानी, देखकर इस बार भी यूपी की जनता, भाजपा को भरपूर आशीर्वाद देने जा रही है और इसमें भी जो हमारे फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं, वो खुलकर भाजपा के साथ हैं। पहली बार वोट डालने जा रहे युवा भी इसको समझ रहे हैं कि अब यूपी को फिर से गुंडो-माफियाओं के हवाले नहीं करना है। जो लोग सत्ता खोने के अंधविश्वास के कारण नोएडा जैसे युवा आंकाक्षाओं के क्षेत्र में आने से भी कतराते हैं। क्या वो युवाओं के सपनों का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं ? जो देश के अपने टीके पर विश्वास नहीं करते, वैज्ञानिकों पर विश्वास नहीं करते, अफवाहों को हवा देते हैं। क्यों वो यूपी के टैलेंट का सम्मान कर सकते हैं ? 

इसे भी पढ़ें: अवसरवादी हैं सपा-बसपा के नेता, मुख्यमंत्री योगी बोले- संकट के समय भाजपा कर रही थी मदद

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूपी को ऐसी सरकार चाहिए जो अपनी विरासत पर गर्व करे और ज्ञान-विज्ञान और आधुनिकता को बढ़ाए। यह काम भाजपा ही कर रही है और भाजपा ही कर सकती है। बीते पांच सालों में अगर यूपी में अनेकों नए शिक्षण संस्थान खुले हैं, आईटीआई खुले हैं, नए मेडिकल कॉलेज बने हैं, इतने सारे नए विश्वविद्यालय बने हैं तो इसके पीछे युवा आंकाक्षाएं ही हैं। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास ही हमारे लिए डबल इंजन सरकार की नीति और निष्ठा का मूलमंत्र भी है। बीते वर्षों में जो भी योजनाएं भाजपा सरकार ने लागू की है उसका लाभ सभी को मिला है।

यहां सुने पूरा संबोधन:-  

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद