चुनाव से पहले गायब रही कांग्रेस, अब भी गायब है, उत्तर प्रदेश में उसने हार मान ली : ईरानी

Smriti Irani

उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान पर कटाक्ष किया और राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा, ‘‘प्रियंका संकेत दे रही हैं कि घर में एक लड़का है, जो लड़ नहीं सकता।’’

आगरा (उप्र)|  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले ‘गायब’ थी और अब भी ‘गायब’ है क्योंकि उसने चुनावों में हार को ‘स्वीकार’ कर लिया है।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों के पक्ष में घर-घर जाकर प्रचार करने के लिए आगरा में थीं।

उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान पर कटाक्ष किया और राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा, ‘‘प्रियंका संकेत दे रही हैं कि घर में एक लड़का है, जो लड़ नहीं सकता।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार फिर से सत्ता में आ रही है क्योंकि लोग इसका समर्थन कर रहे हैं।

भाजपा को जनता के मिल रहे समर्थन से समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नाराज हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले गायब थी और उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान भी गायब रही। उन्होंने हार स्वीकार कर ली है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़