आंध्र प्रदेश में 10 मार्च को शहरी स्थानीय निकायों के होंगे चुनाव, 14 मार्च को मतगणना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2021

अमरावती। आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव 10 मार्च को होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को यह जानकारी दी। पिछले साल कोविड-19 महामारी के मद्देनजर चुनाव प्रक्रिया को बीच में ही रोक दिया गया था। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ग्रेटर विशाखापट्टणम और विजयवाड़ा समेत 12 नगर निगमों और 75 नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में मतदान के बाद मतों की गिनती 14 मार्च को की जाएगी। राज्य में चार चरणों में हो रहे पंचायत चुनाव के बीच इस चुनाव की घोषणा हुई है। दो चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार