Ricky Ponting ने भारत के मुख्य कोच का प्रस्ताव ठुकराया, कहा, मेरी जीवनशैली में फिट नहीं बैठता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2024

नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने खुलासा किया है कि जल्द ही खाली होने वाले भारत के मुख्य कोच के पद के लिए उनसे संपर्क किया गया था लेकिन उन्होंने इस पेशकश को अस्वीकार कर दिया क्योंकि यह अभी उनकी ‘जीवनशैली’ में फिट नहीं बैठता। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच के रूप में सात सत्र पूरे करने वाले पोंटिंग इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम टी20 कोच रह चुके हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि भारतीय कोच के पद के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से कोई सुझाव आया था या नहीं। 

पोंटिंग ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे के साथ इस प्रस्ताव पर चर्चा की और वह भारत आने के लिए तैयार लग रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे परिवार और मेरे बच्चों ने पिछले पांच सप्ताह आईपीएल में मेरे साथ बिताए हैं और वे हर साल यहां आते हैं और मैंने अपने बेटे को इसके बारे में बताया।’’ पोटिंग ने कहा, ‘‘मैंने कहा, ‘‘पापा को भारतीय कोच की नौकरी की पेशकश की गई है’ और उसने कहा, ‘बस इसे स्वीकार कर लीजिए पापा, हम अगले कुछ वर्षों के लिए वहां जाना पसंद करेंगे’।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘वे वहां रहना और भारत में क्रिकेट की संस्कृति को कितना पसंद करते हैं लेकिन अभी यह शायद मेरी जीवनशैली में पूरी तरह से फिट नहीं बैठता।’’ कुछ अन्य हाई प्रोफाइल नाम जैसे कि चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग, लखनऊ सुपर जाइंट्स के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर (मार्गदर्शक) गौतम गंभीर को भी संभावित उम्मीदवारों के रूप में देखा जा रहा है। अगले महीने भारत के टी20 विश्व कप अभियान के बाद राहुल द्रविड़ मुख्य कोच का पद छोड़ देंगे। बीसीसीआई ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 मई तय की है। 

इसे भी पढ़ें: भारत के कोच पद के लिए आवेदन नहीं किया, करूंगा भी नहीं : Andy Flower

पोंटिंग ने कहा, ‘‘मैंने कुछ अन्य नामों को भी चर्चा में देखा है। जस्टिन लैंगर का नाम कल चर्चा में आया, स्टीफन फ्लेमिंग का नाम भी थोड़ा चर्चा में आया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में गौतम गंभीर का नाम भी चर्चा में आया है। लेकिन मुझे लगता है कि मैंने जो कारण बताएं हैं उनके कारण मेरे लिए यह संभव नहीं है।

प्रमुख खबरें

Lovlina Borgohain पहुंचीं Asian Games Final में, Priya Ghanghas को मिला Bronze

Asian Games Shooting: Neeru Dhanda और Kynan Chenai ने Trap Mixed Team में जीता Gold Medal

INDIA Bloc की बैठक में Mallikarjun Kharge ने EVM और SIR पर उठाए सवाल, रखीं 6 मांगें

Punjab Tourism: Dangal से Jab We Met तक Punjab के इन मशहूर Shooting Locations की करें सैर