अभिनेत्री पूजा बेदी कोरोना वायरस से संक्रमित, नहीं लगवाया है कोरोना का टीका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2021

मुंबई। अभिनेत्री पूजा बेदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं और उनका कहना है कि वह सभी एहतियाती कदम उठा रही हैं। बेदी ने रविवार शाम इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए जानकारी दी कि उनके मंगेतर एवं उद्योगपति मानेक कॉन्ट्रैक्टर और उनके घरेलू सहायक भी संक्रमित पाए गए हैं। बेदी ने कोविड-19 रोधी टीके ना लगाने को लेकर कई बार मुखरता से अपने विचार रखेंगे। बेदी ने कहा, ‘‘ मैं आखिरकार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई। मैंने खुद ही टीका ना लगवाने का निर्णय किया, ताकि मेरी अपनी प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता, वैकल्पिक उपचार और स्वास्थ्य उपायों से मैं ठीक हो पाऊं। आप वह करें जो आपके लिए ठीक हैं। सतर्क रहें। घबराए नहीं। हम तंदरुस्त होने पर ध्यान दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट