'अब इसपर मैं क्या कहूं...' Salman Khan के साथ लंबे समय से जुड़ रहा था Pooja Hegde का नाम, अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी

By एकता | Apr 14, 2023

दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री पूजा हेगड़े का नाम पिछले कुछ समय से बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ जुड़ रहा है। दोनों फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में एक-साथ नजर आने वाले हैं, जो 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की रिलीज में बस एक हफ्ते का समय बचा है। ऐसे में पूजा जमकर इसका प्रचार करती नजर आ रही है। उन्हें मुंबई की कई जगहों पर फिल्म के प्रचार के लिए स्पॉट किया जा रहा है। फिल्म के प्रचार के दौरान अभिनेत्री ने सलमान खान के साथ उड़ रही डेटिंग की अफवाहों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है।

इसे भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती को वेश्या कहने के बयान से पलटीं सुशांत सिंह राजपूत की बहन! पोस्ट करके कहा- यह मेरा SSR को न्याय नहीं मिलने पर गुस्सा था

पूजा हेगड़े और सलमान खान के रिश्ते में होने की अफवाहें पिछले कुछ महीनों से बी-टाउन की गलियों में गूंज रही हैं। इन अफवाहों को हवा तब मिली जब अभिनेता ने पूजा के भाई ऋषभ हेगड़े की शादी में बतौर मेहमान शिरकत की थी। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी। हालाँकि, सलमान और पूजा ने डेटिंग की अफवाहों को न कभी नकारा और न ही कभी स्वीकार किया।

प्रमुख खबरें

21 साल बाद खुला Palghar का Murder Mystery, UP में E-Rickshaw चला रहा था कातिल दोस्त

NASSCOM की रिपोर्ट: AI से Indian IT कंपनियों को मिलेगी 12 अरब डॉलर की ग्रोथ, बदलेगी तस्वीर

घर, ऑफिस और सोसाइटी के लिए परफेक्ट EV Charger, JioEV ने लॉन्च किया नया स्मार्ट डिवाइस

हम गद्दार नहीं, दीदी के साथ! TMC में घमासान पर Kunal Ghosh का बागियों को जवाब