Rahul Gandhi पर पूनम महाजन का वार, बोली- वह राहुल गांधी नहीं बल्कि 'राहुल गंदगी' हैं

By अंकित सिंह | Mar 27, 2023

राहुल गांधी को लेकर वार पलटवार की राजनीति जबरदस्त तरीके से जारी है। मानहानि मामले में राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाए जाने के बाद उनके लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। इसके बाद कांग्रेस सहित विपक्षी दल जबरदस्त तरीके से भाजपा पर केंद्र सरकार पर हमलावर है। भाजपा यह दावा कर रही है कि राहुल गांधी ने ओबीसी का अपमान किया है। मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराया गया था। इसी को लेकर राहुल गांधी से माफी मांगने पर सवाल पूछा गया था। इस दौरान राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा कि वह सावरकर नहीं, राहुल गांधी है और गांधी कभी माफी नहीं मांगते हैं। उसके बाद से भाजपा जबरदस्त तरीके से राहुल गांधी पर हमलावर हो गई हैं।

इसे भी पढ़ें: Savarkar को लेकर महाराष्ट्र गठबंधन में फिर दिखी दरार, राहुल के बयान पर बोले संजय राउत, बर्दाश्त नहीं करेंगे अपमान

इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि राहुल गांधी को 7 जन्म लेना पड़ेगा तब वीर सावरकर को जान पाएंगे। उन्होंने कहा कि सावरकर ने अपनी पूरी जिंदगी सेलुलर जेल में काटी, क्या वे कभी सेलुलर जेल गए हैं? राहुल गांधी एक बार सेलुलर जेल जा के देखें तब उन्हें पता चलेगा कि सावरकर क्या है? केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी सावरकर कभी नहीं हो सकते। सावरकर जी कभी 6 महीने विदेश घुमने नहीं जाते थे। हर सत्र के बाद उन्हें छुट्टी नहीं चाहिए होती थी, वे आज़ादी के लिए समर्पित थे। वीर सावरकर का तो अपना किया ही लेकिन नेहरू जी और इंदिरा गांधी का ही सम्मान बचा लेते।

प्रमुख खबरें

Cancer Treatment में Game Changer बनेगी China की यह दवा? Lung Cancer का खतरा 34% कम हुआ

IPL 2026: 15 साल के Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में जीती Orange Cap

US-Iran Nuclear Deal पर फिर लगा ब्रेक, तेहरान बोला- अपने हितों से समझौता नहीं करेंगे।

Mumbai Indians में कप्तानी पर संकट, Hardik Pandya की होगी छुट्टी, Tilak Varma को मिलेगी कमान