जवानों की शहादत पर राजनीति करने वाले देशभक्त नहीं: पूनम महाजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2019

मथुरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने यहां पाकिस्तान के खिलाफ कार्यवाही के संबंध में उठ रहे सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वीर जवानों की शहादत पर राजनीति करने वाले लोग देशभक्त नहीं हो सकते। पूनम यहां शनिवार को मथुरा के रामलीला मैदान से भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली को झंडी दिखाने के लिए यहां आयी थीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनमें जोश भरा, तो वहीं विपक्ष पर जमकर बरसीं।

 

भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा, ‘एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाली जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर पूनम महाजन ने कहा कि सरकार के निर्णय का सम्मान करना चाहिए। जो लोग सवाल उठा रहे हैं वो सेना के पराक्रम पर सवाल उठा रहे हैं। शहादत पर राजनीति कर रहे हैं।’

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana