कुत्ते से ज्यादा प्यार करने पर भी रोक थी ! पूनम पांडे ने खोले अपनी जिंदगी के बड़े राज; देखें वीडियो

By निधि अविनाश | Mar 05, 2022

रियलिटी शो लॉक अप में पूनम पांडे कुछ ज्यादा ही छा रही है। आपको बता दें कि, वह इस शो की कंटेस्टेंट हैं और कंगना रनौत इस शो को होस्ट कर रही हैं। इस समय यह शो काफी चर्चा में बनी हुई है। इस बीच शो के कंटेस्टेंट यहां अपने जीवन को लेकर नए-नए खुलासे कर रहे है जिसे सुनकर लोग हैरान भी हो रहे है। इसी में से एक कंटेस्टेंट हैं पूनम पांडे जिन्होंने इस शो में अपनी जीवन को लेकर बड़े-बड़े खुलासे किए है। हाल ही के एक एपिसोड में पूनम पांडे ने अपने बचपन को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों को याद करते हुए बताया कि कैसे उनके परिवार के पास खाने तक को पैसे नहीं थे। पूनम ने खुलासा करते हुए बताया कि, बचपन में वह नमक चावल खाकर गुजारा करते थे। पूनम शो में मुनव्वर राण, अंजलि और सायशा से बात करते हुए बताती है कि, वह एकदम जमीन से जुड़ी लड़की हैं और हर चीज उन्हें प्लेट में परोस कर नहीं मिली। पूनम ने अपनी मां का जिक्र करते हुए बताया कि, मेरी मां को बचपन के दिनों में काफी संघर्ष करते हुए देखा है। हमारे पास खाने के लिए पैसे तक नहीं थे। हम बचपन में नमक और चावल खाकर गुजारा करते थे। आगे पूनम ने कहा कि, मैं ये बात मानती हूं कि मैंने अपनी जिंदगी में कई ऐसे कई काम किए है जो शायद मूझे नहीं करना चाहिए था। मैनें कई प्रचार स्टंट किए हैं लेकिन उसी काम से आज मेरे भाई-बहन सेटल हो रखे हैं। पूनम पांडे ने इससे पहले भी कई बार शो में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद कर इमोशनल हुई हैं। बता दें कि, पूनम इस शो में इसलिए आई क्योकिं वह सबको बताना चाहती है कि, वह असल जिंदगी में कैसी हैं और किन परिस्थितियों में उन्होंने ये सारे काम किए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

View this post on Instagram

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा