पूनम पांडे ने लगाए एक्स पति सैम बॉम्बे पर संगीन आरोप, कहा- एक ही जगह पर बार-बार मारता था

By एकता | May 07, 2022

बॉलीवुड की बेहद ही बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार पूनम पांडे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से हमेशा ही सुखियों में रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप में दिखाई दी थीं। लॉक अप की मजबूत दावेदार होने के बावजूद पूनम शो से बाहर हो गयी हैं। अभिनेत्री जब तक शो में थी तब तक हर दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती थीं। शो में रहने के दौरान पूनम ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई चौकाने वाले खुलासे किये थे। उन्होंने बताया था कि वह घरेलू हिंसा की शिकार हो चुकी हैं और उनका एक्स पति सैम बॉम्बे उन्हें बहुत बुरी तरह से मारता-पीटता था। पूनम की यह सारी बातें सुनकर लोग काफी हैरान रह गए थे।

अब लॉक अप से बाहर आने के बाद पूनम पांडे ने हाल ही में ईटाइम्स को एक ताजा इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में अभिनेत्री ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई राज खोले हैं। पूनम ने अपने एक्स पति सैम बॉम्बे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मुझे एक ही जगह पर बार-बार मारता था जिसकी वजह से मुझे ब्रेन हैमरेज हो गया था। ब्रेन हैमरेज की वजह से मेरी सूंघने की क्षमता खत्म हो गयी थी। मैं आसपास के लोगों से खाने की खुशबु के बारे में पूछती थी। लेकिन अब सच कहूं तो मैं मेंटली और फिजिकली पहले से ज्यादा मजबूत हो चुकी हूँ।

इसे भी पढ़ें: Dance Deewane Junior के स्टेज पर रणवीर सिंह और नोरा फतेही के जबरदस्त डांस मूव्स देखकर लोगों के दिलों के लगी आग


पूनम पांडे ने आगे कहा कि मैं मेकअप लगाकर अपने जख्म छुपाती थी और इवेंट्स अटेंड करने जाती थीं। मैं खूब हस्ती थी क्योंकि मुझमें किसी को कुछ बताने की हिम्मत नहीं थी। जानकारी के लिए बता दें कि पूनम पांडे ने सितंबर 2020 में सैम बॉम्बे से शादी की थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही पूनम ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Earthquake Alert की जांच के लिए हर 9 तारीख को बजेगा सायरन

National Open Athletics Championship शुरू, Kishore Jena और Shaili Singh पर रहेंगी नजरें

राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर लोकतांत्रिक असहमति पर हमला, केरल सीएम सतीशन ने बोला हमला

भारत-UK Financial Markets Dialogue में व्यापार और निवेश बढ़ाने पर सहमति