Lock Upp Updates: कपड़े उतार कर सबके सामने नहाने लगीं पूनम पांडे, वीडियो देख उड़े फैंस के होश

By प्रिया मिश्रा | May 03, 2022

कंगना रनौत के शो लॉक अप के कंटेस्टंट अपने चाहने वालों का मनोरंजन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। अब शो फिनाले की तरफ बढ़ रहा है तो सभी कैदी अपना बेस्ट देने में जुटे हैं। पूनम पांडे, इस शो की सबसे बोल्ड कंटेस्टेंट हैं। वे शो में कुछ ना कुछ ऐसा करती रहती हैं, जिसकी वजह से वह सुर्ख़ियों में आ ही जाती हैं। हाल हो में पूनम पांडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो घर में सबके सामने नहाती हुई नजर आ रही हैं। पूनम पांडे का ये वीडियो देखकर सब हैरान हैं। 

इसे भी पढ़ें: ब्रालेट और डीप स्लिट ड्रेस में नम्रता मल्ला ने दिखाया सेक्सी फिगर, बोल्ड अवतार देख मचल जाएगा मन

शिवम को याद में नहाता देख पूनम पांडे भी उनके साथ नहाने का फैसला करती हैं। पूनम कहती हैं कि वो यह सब फैंस के लिए कर रही हैं। जिसके बाद वे अपने कपड़े उतार देती हैं और बिकनी पहनकर खुले में नहाना शुरू कर देती हैं। पूनम पांडे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जब प्रिंस नरूला ने मुनव्वर फारूकी को पूनम पांडे की इस हरकत के बारे में बताया तो कॉमेडियन ने कहा, "मैं नहीं जा रहा हूं क्योंकि मैं रमजान के लिए रोज़ा कर रहा हूं।" बाद में प्रिंस, मुनव्वर, अंजलि अरोड़ा और सायशा शिंदे को पूनम और उसकी हरकतों के बारे में बातचीत करते देखा गया। मुनव्वर ने कहा, "उसके जाने के चांस बढ़ गए, पूनम के क्योंकि मेकर्स को चाहिए वो उनको मिल गया, अब पूनम आप जा सकते हैं, क्योंकि हमें जो चाहिए वो मिल गया।"

वहीं, प्रिंस नरूला ने कहा, "देखिए, वे सभी पुरुष जो पूनम को देखना चाहते हैं, वे अंत तक उन्हें वोट देते रहेंगे। वे हमेशा उन्हें वोट देंगे क्योंकि वे देखना चाहते हैं कि वह आगे क्या करेंगी।" मुनव्वर ने मजाक में कहा, "अगर वह गुरुवार-शुक्रवार के एपिसोड में टी-शर्ट उतारने का वादा करती है, अगर दर्शक उसे बचाते हैं या उसे सबसे ज्यादा वोट देते हैं, तो वे शो जीत जाएंगे।" कॉमेडियन ने कहा कि मेकर्स फिनाले ट्रॉफी से पहले पूनम को विजेता बनाएंगे।

प्रमुख खबरें

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना

पूर्व PM Manmohan Singh के जीवन पर Pradhanmantri Sangrahalaya में विशेष प्रदर्शनी शुरू