पोप म्यामां यात्रा पर रवाना, रोहिंग्या संकट पर होगी बातचीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2017

रोम। कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धर्मगुरू पोप फ्रांसिस अपनी 21वीं और अभी तक की सबसे महत्वपूर्ण विदेश यात्रा पर छह दिन के लिये म्यामां और बांग्लादेश रवाना हो गये हैं। रोहिंग्या संकट की पृष्ठभूमि में यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 80 वर्षीय पोप का विमान रात करीब नौ बजे रोम से म्यामां में यंगून शहर के लिए रवाना हुआ। आशा की जा रही है कि बौद्ध बहुल म्यामां में रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर उत्पन्न संकट की स्थिति में कुछ सुधार आयेगा।

म्यामां रवानगी से पहले सेंट पीटर्स चौक पर अनुयायियों को संबोधित करते हुए पोप ने कहा, ‘‘मैं आपसे दुआओं में मेरे साथ रहने का अनुरोध करता हूं, ताकि इन लोगों के लिए मेरी उपस्थिति आशा और प्रेम का प्रतीक बने।’’ रोहिंग्या संकट शुरू होने के बाद म्यामां से समुदाय की आधी से ज्यादा आबादी (लगभग 6,20,000 रोहिंग्या मुस्लिम) देश छोड़कर जा चुकी है।

 

प्रमुख खबरें

Vaishno Devi College controversy: प्रदर्शनकारियों ने LG Manoj Sinha का पुतला जलाया, वापस जाओ के नारे

गरीबों के काम का अधिकार छीना! CWC की बैठक में Kharge बोले- MGNREGA पर मोदी सरकार के खिलाफ लड़ेंगे

जब बड़े-बड़े स्टार्स ने ठुकराई मूवी; तब 1 रुपये में सलमान खान ने की थी फिल्म , जानिए क्या था वो रोल!

किस बात पर इतना भड़क गए जिनपिंग? अमेरिका की 20 रक्षा कंपनियों पर ठोक दिया बैन