Pope ने बिशप की आगामी बैठक में महिलाओं को मताधिकार दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2023

पोप फ्रांसिस ने बिशप की एक आगामी बैठक में महिलाओं को मताधिकार देने का फैसला किया है, जो उन्हें निर्णय लेने की व्यापक जिम्मेदारियां प्रदान करने और कैथोलिक गिरजाघर के प्रबंधन में आम जन की भागीदारी बढ़ाये जाने को प्रदर्शित करता है। फ्रांसिस ने वेटिकन संस्था ‘सायनोड ऑफ बिशप’ के संचालन से जुड़े नियमों में बदलावों को मंजूरी दी है। इसकी समय-समय पर होने वाली बैठकों में विश्व भर से बिशप जुटते हैं। वेटिकन ने उनके द्वारा मंजूरी प्रदान किये गये संशोधनों को बुधवार को प्रकाशित किया, जो गिरजाघरों के प्रबंधन में महिलाओं को व्यापक भूमिका दिये जाने को प्रदर्शित करता है।

दशकों से, महिलाएं सायनोड में मताधिकार दिये जाने की मांग करती आ रही थीं। इसकी अगली बैठक अक्टूबर में होने का कार्यक्रम है। अब तक, सिर्फ पुरुष ही इसमें मतदान कर सकते थे। लेकिन नये बदलावों के तहत, पांच धार्मिक ‘सिस्टर’ धार्मिक आदेशों के लिए मतदान प्रतिधनिधि के तौर पर पांच पादरियों के साथ यह जिम्मेदारी निभाएंगी। इसके अलावा, फ्रांसिस ने सायनोड के 70 गैर-बिशप सदस्यों को नियुक्त करने का भी फैसला किया है और कहा कि उनमें से आधी महिलाएं होंगी। उनके पास भी मताधिकार होगा।

प्रमुख खबरें

रुपये को संभालने मैदान में उतरा RBI, सात महीने में सबसे बड़ी मजबूती दर्ज

Indigo को मिली राहत, सीईओ पीटर एल्बर्स बोले– अब हालात कंट्रोल में

White House में ट्रंप की ‘प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम’, पूर्व राष्ट्रपतियों पर तंज से मचा विवाद

Delhi में BS-VI नियम सख्त, बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन