लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता रॉकलाइन सुधाकर का निधन, शूटिंग करते वक्त पड़ा दिल का दौरा

By रेनू तिवारी | Sep 24, 2020

लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता रॉकलाइन सुधाकर, जो हाल ही में कोविद -19 के संक्रमण से ग्रसत हो गये थे, का गुरुवार (24 सितंबर) को हृदय गति रुकने के बाद निधन हो गया। खबरों के मुताबिक, सुधाकर ने अपनी आने वाली कन्नड़ फिल्म शुगरलेस के सेट पर अचानक ही दम तोड़ दिया। जब उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ तो वह फिल्म के एक सीन के लिए तैयार हो रहे थे। उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

 

इसे भी पढ़ें: कॉमेडियन वेणुगोपाल कोसुरी का कोरोना वायरस से 60 साल की उम्र में निधन

उनके निधन की खबर ने कन्नड़ फिल्म उद्योग को स्तब्ध कर दिया था।  65 के मशहूर कलाकार सुधाकर ने आज सुबह 10 बजे अंतिम सांस ली। तीन महीने पहले, सुधाकर ने कोरोनावायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह धीरे-धीरे संक्रमण से उबर गये थे। उद्योग में कई लोकप्रिय अभिनेताओं ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।


अभिनेता धनंजय ने एक फिल्म के सेट से सुधाकर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और अपनी संवेदना को प्रकट किया। दर्शन थोगुदीपा ने लिखा, "अफसोस की बात यह है कि कन्नड़ सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली कॉमेडियन में से एक, रॉक लाइन सुधाकर ने हमें छोड़ दिया है। उनकी आत्मा को शांति मिले। ईश्वर उनके परिवार को यह नुकसान सहने की शक्ति दे।"

रॉकलाइन प्रोडक्शन में रॉकलाइन सुधाकर प्रोडक्शन मैनेजर थे। वह कन्नड़ फिल्म उद्योग में एक जानी-मानी हस्ती हैं और उपेंद्र की टोपीवाला, यश की मिस्टर एंड मिसेज रामचारी, भूतनाय मम्मागे अय्यु, अय्यो राम और भी कई फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 1992 में बेल्ली मोदागालु नामक फिल्म से अपनी शुरुआत की।


प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान