पुर्तगाल के लिये जीत मायने रखती है: सेड्रिक सोरेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2018

क्रातोवो (रूस)। पुर्तगाल के डिफेंडर सेड्रिक सोरेस ने कहा कि यूरोपीय चैम्पियन टीम के लिये फीफा विश्व कप 2018 में उरूग्वे के खिलाफ अंतिम 16 चरण के मुकाबले से पहले शैली के बजाय नतीजे ज्यादा मायने रखते हैं। पुर्तगाल की टीम ने ग्रुप चरण में स्पेन से 3-3 से रोमांचक ड्रा खेला था और अब प्री क्वार्टरफाइनल में उसका सामना उरूग्वे से होगा। उसकी टीम में लुई सुआरेज और एडिन्सन कावानी शामिल हैं। उरूग्वे एकमात्र ऐसी टीम है जिसने अभी तक टूर्नामेंट में कोई गोल नहीं गंवाया है जबकि पुर्तगाल की टीम ज्यादातर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर निर्भर है क्योंकि रियाल मैड्रिड के इस स्टार ने पुर्तगाल के पांच में से चार गोल किये हैं।

 

सेड्रिक ने कहा, ‘‘सबसे अहम चीज जीत हासिल करना है और हमारा उद्देश्य प्रत्येक मैच जीतने का है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हर टीम की अपनी रणनीति होती है और हमारी भी एक है। भले ही यह मैच शानदार हो या नहीं हो, हमारा एकमात्र लक्ष्य उरूग्वे को हराना है।’’

प्रमुख खबरें

Vaishno Devi College controversy: प्रदर्शनकारियों ने LG Manoj Sinha का पुतला जलाया, वापस जाओ के नारे

गरीबों के काम का अधिकार छीना! CWC की बैठक में Kharge बोले- MGNREGA पर मोदी सरकार के खिलाफ लड़ेंगे

जब बड़े-बड़े स्टार्स ने ठुकराई मूवी; तब 1 रुपये में सलमान खान ने की थी फिल्म , जानिए क्या था वो रोल!

किस बात पर इतना भड़क गए जिनपिंग? अमेरिका की 20 रक्षा कंपनियों पर ठोक दिया बैन