पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना, हटाये जा सकते हैं कुछ मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2024

भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल किये जाने की संभावना है और ऐसी अटकलें हैं कि चार से पांच विधायक मंत्रिमंडल में शामिल किये जा सकते हैं, जबकि कुछ मंत्रियों को हटाया जा सकता है।

हालांकि, प्रदेश की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार में फेरबदल की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों ने बताया कि यदि वास्तव में फेरबदल होता है, तो शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को राजभवन में होने की संभावना है।

मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आबकारी नीति मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के कुछ दिनों बाद होगा।

वर्तमान में, मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 15 मंत्री हैं। इसमें अधिकतम 18 मंत्री हो सकते हैं। यदि मंत्रिमंडल में फेरबदल होता है, तो यह राज्य में 30 महीने पुरानी आप सरकार में चौथी बार होगा।

मंत्रिमंडल में जिन विधायकों को शामिल किए जाने की संभावना है, उनमें मोहिंदर भगत (जालंधर पश्चिम), रवजोत सिंह (शाम चौरासी), तरुणप्रीत सिंह (खन्ना) और हरदीप सिंह मुंडियां (साहनेवाल) शामिल हैं। ऐसी अटकलें हैं कि मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा, अनमोल गगन मान, बलकार सिंह और ब्रह्म शंकर जिम्पा को हटाया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

वाजपेयी का कार्य और नेतृत्व राष्ट्र के विकास के लिए पथ-प्रदर्शक बना रहेगा: मोदी

Karnataka में नेतृत्व परिवर्तन के बारे में कांग्रेस के भीतर या कहीं भी कोई अटकलें नहीं: Shivakumar

Jammu and Kashmir Police ने मादक पदार्थ तस्कर की तीन करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

Odisha government ने 1,333 करोड़ रुपये के 11 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी