कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावना प्रबल है, युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहे हैं : केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आगाह किया कि कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर आने की आशंका प्रबल है और उनकी सरकार इससे निपटने के लिए ‘‘युद्ध स्तर’’ पर तैयारियां कर रही है। उन्होंने कहा किकोविड-19 की तीसरी लहर पर ब्रिटेन से संकेत मिल रहे हैं। 45 प्रतिशत तक टीकाकरण के बावजूद वहां मामले बढ़ रहे हैं इसलिए हम हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठे रह सकते हैं। केजरीवाल एक ऑनलाइन कार्यक्रम में बोल रहे थे जिसमें उन्होंने दिल्ली के नौ अस्पतालों में 22 नए पीसीए ऑक्सीजन संयंत्रों का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के नौ अस्पतालों में आज लगाए गए ये नए ऑक्सीजन संयंत्र कोविड-19 से लड़ने में हमारी तैयारियों को मजबूती देंगे।’’

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के सोपोर शहर में आतंकवादी हमला, आतंकियों की अंधाधुंध फायरिंग में तीन जवान शहीद

केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने एक साथ मिलकर कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना संघर्ष और अनुशासन से किया तथा ‘‘इसे काबू करने में सफल हुए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रार्थना करते हैं कि कोविड की तीसरी लहर हमें प्रभावित न करे, लेकिन अगर ऐसा होता है तो दिल्ली को फिर से मिलकर लड़ना होगा।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते