भारत से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में ‘व्यापक फेरबदल’ संभव : वार्न

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2021

ब्रिसबेन। महान क्रिकेटर शेन वार्न का मानना है कि भारत की अपेक्षाकृत कमजोर टीम से टेस्ट श्रृंखला में मिली शर्मनाक हार के बाद आस्ट्रेलियाई टीम में ‘व्यापक फेरबदल’ होगा। भारत ने मंगलवार को चौथे टेस्ट में आस्ट्रेलियाई टीम को तीन विकेट से हराकर यादगार जीत दर्ज की और श्रृंखला 2-1 से अपने नाम करते हुए बोर्डर-गावस्कर ट्राफी बरकरार रखी। वार्न ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस हार का बड़ा असर पड़ेगा। ऐसा अमूमन नहीं होता है जब आप दूसरे या तीसरे (विकल्प वाली) टीम से हार गये हो। ’’

इसे भी पढ़ें: कोहली की कप्तानी को खतरा नहीं लेकिन भारतीय ड्रेसिंग रूम में बढा फैब फोर का कद

इस महान स्पिनर ने कहा कि आस्ट्रेलिया ने श्रृंखला में मौकों का फायदा नहीं उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘हां, आस्ट्रेलिया को इस श्रृंखला को जीतने और भारत को रौंदने के लिये कई मौके मिले थे, लेकिन वे इनका फायदा नहीं उठा सके। वे ऐसा बिलकुल नहीं कर सके। ’’ वार्न ने टिम पेन की कप्तानी की भी काफी आलोचना की और कहा कि विकेटकीपर ने अपनी रणनीति की विफलता की जिम्मेदारी नहीं ली। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कई बार उनकी रणनीति भी इतनी अच्छी नहीं रही और मुझे लगता है कि बतौर कप्तान यह जिम्मेदारी टिम पेन पर ही आयेगी। ’’ वार्न ने कहा, ‘‘यह सिर्फ टिम पेन की ही गलती नहीं है बल्कि गेंदबाजों को भी यह कहने की अनुमति दी गयी कि उन्होंने कहा, ‘टिम मैं यह करना चाहता हूं। ’ इसलिये यह गेंदबाजों और कप्तान के बीच संयोजन रहा। लेकिन दिन के अंत में आप कप्तान हो, आपको जिम्मेदारी लेनी होती है। वह निराश होगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर