Anil Mehta Death | अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी, पूरी जानकारी के लिए पढ़े खबर

By रेनू तिवारी | Sep 14, 2024

अभिनेत्री-मॉडल मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल मेहता ने अपने अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। आखिर उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। क्या आत्महत्या एक दुर्घटना था या कोई साजिश इस तरह के तमाम सवाल मलाइका अरोड़ा के फैंस सहित लोगों के दिलों में उठे हैं। खबरें सामने आयी थी कि मलाइका के पिता काफी समय से बीमार थे लेकिन परिवार ने इसकी पुष्टि भी नहीं की। मलाइका अरोड़ा की टीम की तरह से निधन की ऑफिशियल जानकारी दी गयी और कहा गया इस दुख की घड़ी में मीडिया उनकी निजता का ख्याल रखें। अब ताजा जानकारी के अनुसार मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल मेहता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी हो गयी हैं। आइये जानते हैं कि अनिल मेहता की मौत कैसे हुई।

इसे भी पढ़ें: Paparazzi पर हमेशा क्यों भड़की रहती हैं Jaya Bachchan? क्या पैपराजी संस्कृति से नफरत करती है अभिनेत्री? मानव मंगलानी ने बताई सच्चाई

 

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की मौत कैसे हुई?

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का निधन से अरोड़ा परिवार और पूरा बॉलीवुड उद्योग शोक में डूब गया है। प्रशंसक और प्रियजन अचानक हुए नुकसान को स्वीकार करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आखिरकार पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी कर दी गई है। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल मेहता की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके सिर में चोटें आई थीं। अनिल मेहता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उनकी मौत कई चोटों के कारण हुई है।

इसे भी पढ़ें: सुपरहिट सॉन्ग देने के बाद भी Diljit Dosanjh और Alia Bhatt ने फिर से साथ क्यों नहीं किया काम? अब 8 साल बाद दोनों सितारों ने किया बड़ा ऐलान

अनिल मेहता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी

आपको बता दें कि अनिल मेहता (62) ने बुधवार की सुबह कथित तौर पर बांद्रा के पॉश इलाके में आयशा मैनर बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी, जहां वह अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उसी शाम एक सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। घटना के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मेहता को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों ने इंडिया टुडे टीवी को बताया कि बुधवार रात करीब 8 बजे मुंबई के भाभा अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें मौत का कारण "कई चोटें" बताई गई।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार