डाक विभाग का लक्ष्य वित्त वर्ष 2025-26 में राजस्व में 30 प्रतिशत की वृद्धि करना: Scindia

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2026

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि डाक विभाग ने चालू वित्त वर्ष में राजस्व में 30 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करने का लक्ष्य रखा है। डाक विभाग (डीओपी) की 2025-26 तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही समीक्षा के बाद मंत्री ने कहा कि छह में से पांच क्षेत्रों के राजस्व में वृद्धि दर्ज की गई जबकि अमेरिकी सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण अंतरराष्ट्रीय डाक का राजस्व स्थिर रहा।

उन्होंने कहा कि 2023-2024 में यह 12,800 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 13,240 करोड़ रुपये हुआ जो केवल तीन प्रतिशत की वृद्धि है। सिंधिया ने कहा, ‘‘ इसलिए, 2023-2024 से 2024-25 की तुलना में वृद्धि दर मात्र तीन प्रतिशत है। इसे हम वित्त वर्ष 2025-26 में 10 गुना कर 30 प्रतिशत करने का इरादा रखते हैं।’’ मंत्री ने कहा कि विभाग वर्तमान में सरकार के लिए एक व्यय केंद्र है और अगले चार से पांच वर्ष में लाभ केंद्र बनने का लक्ष्य रखता है।

प्रमुख खबरें

Shiv Sena Split History | बाल ठाकरे के दौर से एकनाथ शिंदे तक: जब टूटी शिवसेना, जानिए उन 4 बड़ी बगावतों की कहानी जिसने महाराष्ट्र की सियासत को बदल दिया

Gurugram Police की बड़ी कार्रवाई! 370 की बिरयानी विवाद में कॉमेडियन Pranit More और Himanshu Jangra पर FIR दर्ज, वीडियो हटाने के निर्देश

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में नए सियासी भूकंप की आहट! उद्धव गुट के 7 सांसदों की बगावत, शिंदे सेना में विलय का पूरा प्लान

Box Office Report Today | इम्तियाज अली की Main Vaapas Aaunga की रफ़्तार बरकरार, Bharat Bhhagya Viddhaata और Governor की राहें हुईं मुश्किल