आदित्य रॉय कपूर की फिल्म Om The Battle Within का पोस्टर रिलीज, ये बड़ी जानकारी आयी सामने

By रेनू तिवारी | Dec 04, 2020

एक्ट्रेस संजना सांघी और आदित्य रॉय कपूर ने अपनी अगली फिल्म, ओम: द बैटल विद इन की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेत्री ने शूटिंग के पहले दिन की झलक देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने सेट से निर्माता और निर्देशक आदित्य के साथ खुद की कई तस्वीरें साझा कीं। एक फोटो में वे शूटिंग शुरू करने से पहले केक काटते हुए नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: वरुण धवन और सारा अली खान का 'तेरी भाभी' गाना रिलीज, 90 के दशक की दिलाई याद 

इसके अलावा फिल्म का पहला पोस्टर आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में आप आदित्य रॉय कपूर को एक्शन अवतार में देखा जा सकता है। उनके शरीर पर कई सारी ऐसी चीजे देखी जा सकती है जिनका इस्तेमाल युद्ध के दौरान किया जाता है। 

यहां देखें पोस्टर

आपको बता दें कि 16 नवंबर को आदित्य रॉय कपूर के 35 वें जन्मदिन पर, ओम: द बैटल विद इन के निर्माताओं ने अभिनेता के साथ फिल्म की घोषणा की। तरण आदर्श ने अपडेट के बारे में पोस्ट करने के लिए अपने ट्विटर हैंडल का सहारा लिया और ये जानकारी फैंस के साथ साझा की। 

प्रमुख खबरें

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान