Postpartum Hair Loss: बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं को क्यों होती है बाल झड़ने की समस्या?

By एकता | May 04, 2022

माँ बनना एक महिला के जीवन के सबसे खूबसूरत पड़ावों में से एक होता है। नौ महीने लंबा यह सफर कई कठिनाईओं से भरा होता है और माँ बनने के बाद इनसे कोई खास राहत नहीं मिलती। प्रेगनेंसी से लेकर बच्चे को जन्म देने तक महिलाओं के शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होते रहते हैं। इन हार्मोनल परिवर्तन की वजह से महिलाओं के शरीर को कई तरह के बदलाव अनुभव करने पड़ते हैं। इन बदलावों की वजह से महिलाओं को प्रेगनेंसी से लेकर बच्चे को जन्म देने के बाद तक कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं में से एक है बाल झड़ने की समस्या।

इसे भी पढ़ें: ऐसा क्या हुआ कि शादी के तुरंत बाद सड़कों पर भागने लगे दूल्हा और दुल्हन, देखें यह Viral Video

बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के बाल क्यों झड़ते हैं?

कॉस्मोपॉलिटन इंडिया वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में स्ट्रैटम क्लीनिक में एक सलाहकार त्वचा विशेषज्ञ डॉ आभा गुलाटी ने बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के बाल झड़ने की समस्या पर खुलकर बात की। डॉ आभा गुलाटी ने बताया कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ जाता है जो अस्थायी रूप से बालों के झड़ने को कम करता है, जिसके परिणामस्वरूप बाल ज्यादा चमकदार और सुंदर हो जाते हैं। हालांकि, बच्चों के जन्म के बाद महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर गिर जाता है जिससे अत्यधिक बाल झड़ने लगते हैं। इसके अलावा नवजात शिशु के होने और उसकी देखभाल करने के तनाव की वजह से भी बाल झड़ने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: अगर आपके दिमाग में भी आते हैं इन जगहों पर सेक्स करने के ख्याल तो पहले पढ़ लें यह रिपोर्ट

बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के बाल झड़ने कब शुरू होते हैं?

विशेषज्ञों की मानें तो महिलाओं को बाल झड़ने की समस्या बच्चे को जन्म देने के एक महीने बाद से शुरू हो जाती है। बच्चे के जन्म के चार से पाँच महीने बाद महिलाओं के सबसे ज्यादा बाल झड़ते हैं।

इसे भी पढ़ें: First Anniversary: इन रोमांटिक तरीकों से मनाएं शादी की पहली सालगिराह का जश्न, सालों तक यादें रहेंगी ताजा

बालों के झड़ने को कैसे रोकें?

विशेषज्ञों बताते हैं कि वक्त के साथ महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या बिना कुछ किये सामन्य हो जाती है। लेकिन अगर बच्चे को जन्म देने के महीनों बाद भी आपके बाल झड़ रहे हैं तो आप अच्छे शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें और बालों को टाइट बांधकर न रखें।

प्रमुख खबरें

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए