NEET-PG परीक्षा को स्थगित करना केंद्र सरकार की नाकामी है : राकांपा (एसपी)

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2024

शरद पवार की अगुवाई वाली राकांपा (एसपी) ने दावा किया कि नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा को स्थगित करना केंद्र सरकार की ‘‘नाकामी’’ है और उसने सरकार पर अभ्यर्थियों के जीवन से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने कुछ प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की शुचिता पर हाल में लगे आरोपों के मद्देनजर ‘‘एहतियाती कदम’’ के तौर पर शनिवार को होने वाली नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है। यह हाल के दिनों में स्थगित होने वाली चौथी प्रवेश परीक्षा है।

प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं नीट और नेट में कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद के बीच राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक सुबोध सिंह को हटाने पर प्रतिक्रिया देते हुए क्रास्टो ने कहा कि प्रधान अपना कर्तव्य निभाने में असफल रहे हैं। क्रास्टो ने कहा, ‘‘उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा भी देना चाहिए और हमारे देश में परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी और कदाचार के लिए जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

सरकार ने घटाई Petrol-Diesel पर Excise Duty, क्या अब सस्ता होगा तेल? जानें इस फैसले का पूरा गणित

Rahul Gandhi Citizenship विवाद में नया मोड़, Allahabad High Court ने केंद्र से मांगे सारे रिकॉर्ड्स

Karnataka में फिर आमने-सामने BJP-Congress, DK Shivakumar पर बयान को लेकर विधानसभा में भारी बवाल

Ram Charan Birthday: RRR से Global Star बने Ram Charan, बर्थडे पर जानें Oscar तक पहुंचने का शानदार सफर