SIR का आंकड़ा प्रकाशित करे, BLOs पर जानलेवा दबाव न डाला जाए : Akhilesh Yadav

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2025

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अब तक हुए काम को प्रकाशित करने और यह सुनिश्चित करने की मांग की कि बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) पर ‘जानलेवा दबाव’ न डाला जाए। यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मांग की कि राज्य में एसआईआर का जितना भी काम हुआ है, उसका आंकड़ा प्रकाशित किया जाए।

सपा प्रमुख ने मांग की, ‘‘इस बात की पक्की जांच-पड़ताल हो कि हर विधानसभा में पीडीए समाज के कितने लोगों को मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है, हर हाल में इसे होने से रोका जाए।

प्रमुख खबरें

Gurbaz का तूफानी शतक गया बेकार, Shubman Gill और युवा गेंदबाजों ने Afghanistan को चटाई धूल।

India-Pakistan मैच से पहले Handshake विवाद पर बोलीं Harmanpreet Kaur, फोकस सिर्फ क्रिकेट पर

अमेरिकी AI बैन का भारत में असर, देसी Sarvam AI पर HCL Tech लगा सकती है बड़ा दांव।

Auto Sector में बड़ा ऐलान! अब 100% Ethanol पर चलेंगी गाड़ियां, Nitin Gadkari ने फाइल पर किए Sign