By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2021
लखनऊ। पंजाब में बिजली संकट को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल और बसपा गठबंधन को जिताने की अपील की।
उन्होंने कहा, अतः पंजाब के बेहतर भविष्य व राज्य के लोगों की भलाई इसी में निहित है कि वे कांग्रेस पार्टी की सरकार से मुक्ति पाएं तथा आगामी विधानसभा आमचुनाव में शिरोमणि अकाली दल व बसपा गठबंधन की पूर्ण बहुमत वाली लोकप्रिय सरकार बनाना सुनिश्चित करें। गौरतलब हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बसपा और शिरोमणि अकाली दल ने आपस में गठबंधन किया है।