वेनेजुएला में बिजली सप्लाइ ठप, 15 डायलसिस मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2019

काराकस। वेनेजुएला में बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण किडनी की बीमारी से पीड़ित 15 लोगों का डायलसिस नहीं हो पाने से उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारों के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन कोडेविडा के निदेशक फ्रांसिस्को वालेन्सिया ने कहा, ‘‘कल और आज के बीच डायलसिस नहीं हो पाने के कारण 15 लोगों की मौत हो गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों की किडनी खराब हो गई हैं, वे मुश्किल स्थिति में हैं। हम करीब 95 प्रतिशत डायलसिस इकाइयों की बात कर रहे हैं जो विद्युत संकट के कारण बंद हो गईं। आज इनकी संख्या 100 फीसदी पहुंचने की आशंका है।’’

इसे भी पढ़ें: वेनेजुएला में विद्युत आपूर्ति ठप, बंद करने पड़े स्कूल एवं कार्यालय

इस बीच, वेनेजुएला में विपक्ष के नेता जुआन गुइदो ने शनिवार को लोगों से देशभर में जूलुस निकालने का आह्वान किया और हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। उल्लेखनीय है कि गुइदो, मादुरो को सत्ता से बेदखल की कोशिशों में जुटे हैं और स्वयं को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर चुके हैं। गुइदो को अमेरिका समेत 50 देशों का समर्थन प्राप्त है।

प्रमुख खबरें

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक वर्ल्ड में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत