शक्तिशाली भारत कभी भी दुनिया के लिए खतरा नहीं हो सकता : आरिफ मोहम्मद खान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2023

तिरुवनंतपुरम। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बृहस्पतिवार को कहा कि शक्तिशाली भारत कभी भी दुनिया के लिए खतरा नहीं हो सकता, क्योंकि इसके सांस्कृतिक मूल्य इसे दूसरों पर हावी होने के बारे में सोचने की इजाजत नहीं देते हैं। राज्यपाल ने यहां राष्ट्रीय युवा दिवस और भारत की जी-20 की अध्यक्षता के तहत आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा शिखर सम्मेलन भारत-2023 का उद्घाटन किया। खान ने कहा, ‘‘... दुनिया में हर कोई (इस बात को लेकर) निश्चिंत हो सकता है कि शक्तिशाली भारत केवल अन्य देशों और मानवता के लिए मददगार हो सकता है, (लेकिन) शक्तिशाली भारत कभी भी दुनिया में किसी के लिए खतरा नहीं बन सकता है। कभी नहीं ... क्योंकि हमारे सांस्कृतिक मूल्य हमें दूसरों पर हावी होने के मामले में सोचने की इजाजत नहीं देते हैं।’’

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला