रिलीज हुआ Mirzapur The Movie का दमदार Trailer, 4 सितंबर को सिनेमाघरों में मचने वाला है गदर

By एकता | Aug 11, 2026

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 'मिर्जापुर द मूवी' का ट्रेलर आज, 11 अगस्त को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही बहुत उत्साह था, जिसे इस ट्रेलर ने और बढ़ा दिया है। फिल्म में एक बार फिर कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी जैसे लोकप्रिय किरदार वापसी कर रहे हैं। ट्रेलर आते ही यह यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है और लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस बार मिर्जापुर की गद्दी को हासिल करने की जंग और भी मजेदार और कठिन होने वाली है।

इसे भी पढ़ें: 13-14 साल तक... Hina Khan ने बताया अचानक क्यों की Rocky Jaiswal से शादी

ट्रेलर देखकर फैंस में खुशी की लहर


ट्रेलर सामने आते ही फैंस ने इसकी तारीफ करना शुरू कर दिया है। लोग इस क्राइम थ्रिलर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि मुन्ना की वापसी, गुड्डू की नई चालें और कालीन भैया का अंदाज दर्शकों को कितना पसंद आता है। इसे भी पढ़ें: मेरी नालायक औलाद... Samay Raina ने हनी सिंह का नाम लेकर Badshah को किया रोस्ट, Yo Yo का भी आया जवाब

नए कलाकारों की एंट्री से बढा सस्पेंस


फिल्म में पुराने चेहरों के अलावा कुछ नए कलाकार भी शामिल हुए हैं। सोनल चौहान, सुशांत सिंह और मोहित मलिक जैसे एक्टर इस बार कहानी में नया मोड़ लाएंगे। हालांकि, ये नए किरदार किसके साथ होंगे, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसमें एक्शन, क्राइम, बदला और राजनीति का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। 'मिर्जापुर द मूवी' 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में Navy Commanders Conference, CDS और रक्षा मंत्री करेंगे समुद्री सुरक्षा की समीक्षा

India UAE Trade: स्थानीय मुद्रा में कारोबार और CBDC पहलों को समयबद्ध तरीके से लागू करने पर सहमति

Saurabh Bharadwaj पहुंचे Vikaspuri थाना, मंत्री Parvesh Sahib Singh पर केस दर्ज करने की मांग

Hormuz जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर बोले Ayatollah Khamenei, दुश्मनों को भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान