Prabhasakshi's Newsroom। सीट बंटवारे के लेकर अखिलेश के साथ चल रही AAP की बात, क्या होगा गठबंधन ?

By अनुराग गुप्ता | Nov 24, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में एक साल से चल रहे शांतिपूर्ण किसान आंदोलन को देखते हुए केंद्र सरकार ने कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है और केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी इसकी मंजूरी दे दी है। हम बात समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह की करेंगे। दोनों बीच मुलाकात हुई। इस मुलाकात में गठबंधन पर बात हुई। लेकिन कितनी सीटें आम आदमी पार्टी को सपा देगी अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया। अंत में बात मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की करेंगे। जिसमें अयोध्या को भी जोड़ा जा चुका है। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी संग ममता 'दीदी' की मुलाकात, BSF के अधिकार क्षेत्र को लेकर हुई चर्चा 

कृषि कानूनों की होगी वापसीकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दे दी है। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने से संबंधित विधेयक पेश किए जाएंगे। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद अनुराग ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया।आपको बता दें कि गुरुनानक जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था। जिसके बाद बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने भी हरी झंडी दिखा दी है। आपको बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से आरंभ हो रहा है, जो 23 दिसंबर तक चलेगा।मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों का करीब एक साल से आंदोलन जारी है और उन्होंने कानूनों की वापसी के ऐलान के बावजूद अपना आंदोलन वापस नहीं लेने की घोषणा की है। इतना ही नहीं किसानों ने सरकार के समक्ष अपनी 6 मांगें रखी हैं। जिसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून शामिल है। 

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की नई रेट लिस्ट जारी, देखिए आपके शहर में क्या हैं तेल की कीमतें 

अखिलेश संग संजय की मुलाकातउत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और नए-नए समीकरण बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच सत्ता में वापसी का पुरजोर प्रयास कर रहे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 1 घंटे तक चली। जिसमें सीट बंटवारों को लेकर चर्चा हुई है।अखिलेश से मुलाकात के बाद संजय सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए साझा एजेंडे पर रणनीतिक चर्चा की। जबकि सपा के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर संजय सिंह ने बताया कि चर्चा अभी शुरू हुई है...अच्छी सार्थक चर्चा हुई है और हम आपको बाद में बताएंगे। संभावनाएं हैं कि सपा और आप मिलकर बदलाव की कहानी लिखेंगे।उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी प्रभारी संजय सिंह ने विपक्षी एकता की वकालत करते हुए कहा कि भाजपा को हराना सभी विपक्षी दलों की प्राथमिकता होनी चाहिए। संजय सिंह के साथ अखिलेश की चर्चा उस वक्त हुई जब रालोद के साथ सीट बंटवारों को लेकर बातचीत अंतिम चरण पर है। अखिलेश ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वो छोटे-छोटे दलों के साथ मिलकर इस बार का चुनाव लड़ेंगे और अभी उनके साथ ओमप्रकाश राजभर और जयंत चौधरी मौजूद हैं। 

इसे भी पढ़ें: एमपी बीजेपी की 2 दिवसीय बैठक, विधायक केंद्र, राज्य की योजनाओं पर देंगे फीडबैक 

वहीं आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश को लेकर अपने 100 उम्मीदवार घोषित कर दिए थे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सपा के साथ आप का गठबंधन होता है और अगर हो जाता है तो आप के उम्मीदवारों का क्या होगा। क्योंकि अखिलेश आप को 100 सीटें तो नहीं देने वाले हैं।मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत तीर्थ स्थलों की सूची में तमिलनाडु स्थित वेलंकन्नी गिरजाघर को भी जोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत तीर्थयात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिकों को दिल्ली से अयोध्या ले जाने वाली पहली ट्रेन 3 दिसंबर को रवाना होगी। केजरीवाल मंत्रिमंडल ने पिछले महीने ही योजना के तहत उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या को तीर्थ स्थलों की सूची में शामिल किया था। केजरीवाल सरकार की तीर्थयात्रा विकास समिति के अध्यक्ष कमल बंसल ने बताया कि इस पहली ट्रेन में 1000 श्रद्धालु सवार होंगे और वह 3 दिसंबर को अयोध्या के लिए रवाना होगी।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank में भूचाल, Chairman Atanu Chakraborty के इस्तीफे से Corporate Governance पर उठे बड़े सवाल

Gold-Silver ETF में भारी बिकवाली, एक झटके में 8% तक गिरे Silver Fund, डूबा पैसा?

HSBC में AI का कहर: Banking Sector में 20,000 Jobs पर लटकी तलवार, बड़ी छंटनी की तैयारी।

IPL से पहले Riyan Parag का बड़ा बयान, कहा- Sanju Samson हमारे लिए Virat Kohli जैसे थे