पेट्रोल-डीजल की नई रेट लिस्ट जारी, देखिए आपके शहर में क्या हैं तेल की कीमतें

petrol

पेट्रोल-डीजल की नई रेट लिस्ट सामने आई है। ऐसे में तेज की कीमतें यथास्थित है वरना हाल ऐसा हो गया था कि रोजाना तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी होती थी। आपको बता दें कि 24 सितंबर से तेल की कीमतों में इजाफा होना शुरू हुआ था और नवंबर के शुरुआती 2-3 दिनों तक इसमें तेजी देखने को मिलती रही।

नयी दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की नई रेट लिस्ट बुधवार को जारी हुई। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई बदलाव नहीं हुआ। लेकिन विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र की भाजपा सरकार के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम सिरदर्दी बने हुए हैं। ऐसे में सरकार अपने रणनीतिक तेल भंडार से 50 लाख बैरल कच्चा तेल जारी करेगी। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि रणनीतिक तेल भंडार से 50 लाख बैरल तेल की निकासी की जाएगी। यह पहला मौका है जब भारत अपने रणनीतिक भंडार से कच्चे तेल की निकासी करेगा। इससे कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट आने की संभावनाएं हैं। 

इसे भी पढ़ें: तेल की कीमतों में आएगी भारी गिरावट, अपने रणनीतिक भंडार से कच्चा तेल निकालेगी मोदी सरकार 

वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल की नई रेट लिस्ट सामने आई है। ऐसे में तेज की कीमतें यथास्थित है वरना हाल ऐसा हो गया था कि रोजाना तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी होती थी। आपको बता दें कि 24 सितंबर से तेल की कीमतों में इजाफा होना शुरू हुआ था और नवंबर के शुरुआती 2-3 दिनों तक इसमें तेजी देखने को मिलती रही। लेकिन सरकार ने 3 नवंबर को तेल पर से एक्साइज ड्यूटी कम कर दिया और राज्यों से वैट कम करने की अपील की। इसके बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतें बहुत ज्यादा हैं।

यहां देखिए रेट लिस्ट:- 

 शहर का नाम पेट्रोल डीजल
 दिल्ली  103.97 86.67
 मुंबई 109.98 94.14
 कोलकाता  104.67 89.79
 चेन्नई 101.40 91.43
 श्रीगंगानगर 114.01 98.39

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल, डीजल के दाम सीधे पीएम की दाढ़ी के अनुपात में: कमलनाथ

कीमतों जानने के लिए करें SMS

पेट्रोल-डीजल के मौजूदा कीमतों को उपभोक्ता एसएमएस (SMS) के जरिए जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने इलाके का आरएसपी कोड पता होना चाहिए। अगर आरएसपी कोड की आपको जानकारी नहीं है तो आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर अपने इलाके का आरएसपी कोड जान सकते हैं। इसके बाद आपको RSP स्पेस पेट्रोल पंप डीलर का कोड (यानी की आरएसपी कोड) टाइप करके 9224992249 पर सेंड करें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़