By अनुराग गुप्ता | Sep 21, 2021
केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अजीबो-गरीब मांग सामने आई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रमोशन देने की मांग की है। इसी के साथ बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे की करेंगे। बुधवार को प्रधानमंत्री अमेरिकी दौरे के लिए रवाना होंगे और अंत में बात युद्धाभ्यास की करेंगे।
PM मोदी का अमेरिका दौराप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 24 सितंबर को वाशिंगटन में वार्ता करेंगे और उसमें व्यापार, निवेश और रक्षा तथा सुरक्षा के क्षेत्रों में संबंधों को प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा होने की उम्मीद है। विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को अमेरिका रवाना होंगे और रविवार को लौटेंगे। प्रधानमंत्री के साथ शिष्टमंडल में विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल और विदेश सचिव श्रृंगला भी शामिल रहेंगे।श्रृंगला ने कहा कि मोदी और बाइडन के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता में कट्टरपंथ और आतंकवाद के अलावा अन्य बड़े क्षेत्रीय मुद्दों से निपटने के तरीकों पर चर्चा होने की उम्मीद है। बैठक के दौरान अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर भी चर्चा होने की संभावना है। अमेरिकी नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के अलावा प्रधानमंत्री वाशिंगटन में 24 सितंबर को क्वाड सम्मेलन में भी भागीदारी करेंगे, जिसमें समकालिन वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक रूप से चर्चा की जाएगी। वाशिंगटन में अपनी बैठकों के बाद मोदी 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में शरीक होने के लिए न्यूयार्क की यात्रा करेंगे।
गरज रही भारतीय तोपेंभारत-पाक सीमा से महज 60 किमी की दूरी पर भारतीय जवान अपना दम-खम दिखा रहे हैं। बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में फायरिंग ड्रिल का आयोजन हुआ। जहां पर अत्याधुनिक हथियारों से युद्धाभ्यास किया गया। 130 MM और K9 का वज्रपात जैसे घातक हथियारों का इस्तेमाल किया गया।