Prabhasakshi's Newsroom। राहुल को अध्यक्ष बनाना चाहते हैं कांग्रेस नेता, अगले साल होगा चुनाव

By अनुराग गुप्ता | Oct 16, 2021

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक संपन्न हो गई। इस बैठक के दौरान तरह-तरह के कयास लगाए गए लेकिन अब स्पष्ट हो गया है कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कब होगा। वहीं कांग्रेस संगठन मंत्री केसी वेणुगोपाल और महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। बात गृह मंत्री अमित शाह के अंडमान-निकोबार द्वीप समूह दौरे पर भी करेंगे और अंत में चर्चा जम्मू-कश्मीर में जारी ऑपरेशनों की करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: CWC पर भाजपा का तंज, कहा- यह वर्किंग कमेटी कम और परिवार बचाओ वर्किंग कमेटी की बैठक ज्यादा लगती है 

आजादी का तीर्थ स्थान है अंडमानकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों अंडमान और निकोबार के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इसी बीच उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप से अंडमान-निकोबार के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह स्वतंत्रता का तीर्थ स्थान है। मैं सभी युवाओं से एक बार अंडमान और निकोबार की यात्रा करने का आग्रह करता हूं।गृह मंत्री ने कहा कि आज 14 परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ है जिसकी कुल कीमत 299 करोड़ है। 12 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है उसकी लागत 643 करोड़ रुपए है। अंडमान के छोटे से द्वीप के अंदर लगभग 1,000 करोड़ रुपए के विकास योजनाओं को शुरू कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: CWC में 3 प्रस्ताव हुए पारित, कांग्रेस ने चीन, मादक पदार्थ, जम्मू-कश्मीर मुद्दे को लेकर मोदी सरकार को घेरा 

आतंकियों का खात्मा जारीआतंकियों द्वारा घाटी में आम लोगों को निशाना बनाए जाने की घटना के बाद अलग-अलग एनकाउंटरों में 13 आतंकवादी मारे गए हैं। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि नागरिक हत्याओं के बाद 9 एनकाउंटर में 13 आतंकवादी मारे गए। श्रीनगर के 5 में से 3 आतंकवादियों को हमने 24 घंटे से भी कम समय में ढेर कर दिया है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में सेना के 7 जवानों की हत्या करने में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए पुंछ और राजौरी जिलों के वन्य क्षेत्रों में चलाया जा रहा तलाशी अभियान छठे दिन भी जारी है।आपको बता दें कि पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर उमर मुश्ताक खांडे समेत दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। उमर मुश्ताक खांडे इस साल की शुरुआत में दो पुलिसकर्मियों की हत्या में कथित रूप से शामिल था।कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया कि श्रीनगर के बघाट में हमारे दो सहयोगियों एसजीसीटी मोहम्मद यूसुफ और सीटी सुहैल को चाय पीते समय हमला कर शहीद करने और कई अन्य आतंकवादी वारदात को अंजाम देने वाले एलईटी के आतंकवादी उमर मुश्ताक खांडे को पंपोर के द्रांगबल में ढेर कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Russia पर Ukraine का बड़ा Drone हमला, 1100 से अधिक मानवरहित विमान गिराने का दावा

DPIIT की FTA पर विशेष कार्यशाला 22 सितंबर को, पीयूष गोयल करेंगे अध्यक्षता

Suchika Tariyal ने Asian Games MMA के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक किया पक्का

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन