Prabhasakshi's Newsroom। 17 नवंबर से खुलेगा करतारपुर कॉरिडोर, Mamata-BJP के बीच एक और जंग

By अनुराग गुप्ता | Nov 16, 2021

केंद्र की मोदी सरकार ने सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की शुरुआत से पहले सिख समुदाय को बड़ी सौगात दी है। दरअसल, कोरोना वायरस महामारी की वजह से पिछले साल मार्च में करतारपुर कॉरिडोर को बंद कर दिया गया था, जिसे बुधवार से दोबारा खोला जाएगा। इसके अलावा हम बात पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे की करेंगे। वो जल्द ही दिल्ली आने वाली हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकती हैं और अंत में चर्चा अहमदाबाद की करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड सीरीज से पहले राहुल और रोहित ने बताई पूरी योजना, बोले- क्रिकेट का हिस्सा है वर्क लोड मैनेजमेंट

ममता बनर्जी का दिल्ली दौरापश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अगले हफ्ते फिर से दिल्ली का दौरा करने वाली हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकती हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस मुलाकात में ममता बनर्जी राज्य के बकाये और बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र के मुद्दे पर चर्चा करेंगी। इसके लिए ममता बनर्जी 22 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी का दौरा कर सकती हैं और 25 नवंबर को कोलकाता लौटेंगी।आपको बता दें कि 23 नवंबर से संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत होने वाली हैं। ऐसे में ममता बनर्जी का दिल्ली दौरा लगभग तय माना जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में बंगाली समुदाय के सदस्यों से बातचीत की और ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस बंगाल ने देश को दिशा दी, आज वो बंगाल बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। बहुत दुख होता है कि भ्रष्टाचार, राजनीतिक विद्वेष, अराजकता का माहौल आज बंगाल में देखने को मिलता है। 

इसे भी पढ़ें: अहमदाबाद नगर निगम ने मांसाहारी खाद्द पदार्थो की बिक्री को लेकर लिया बड़ा फैसला 

अहमदाबाद में हटाए जा रहे नॉन वेज के स्टॉलगुजरात के अहमदाबाद में नगर निगम की ओर से अब सड़क किनारे लगने वाले नॉन वेज के स्टॉलों को हटाया जा रहा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, नगर निगम की तरफ से अंडों और नॉन वेज के स्टॉलों को स्‍कूल, कॉलेज और धार्मिक स्‍थानों के 100 मीटर के दायरे से हटाया जाएगा। जिसकी वजह से स्टॉल लगाने वाले दुकानदार परेशान हैं।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप