500 वर्ष के बाद प्रभु रामलला को मिली पालना, शयन के लिए लगाई गई गद्दा रजाई के साथ मच्छरदानी

By सत्य प्रकाश | Dec 23, 2021

अयोध्या।500 वर्षों के बाद विराजमान भगवान श्री रामलला को मौसम के अनुकूल सुविधाएं भी मिलने लगी है। और अयोध्या में पड़ रही कड़ाके की ठंड से बचने के लिए पहली बार श्री रामलला पालना में विराजमान हैं। इसके साथ ही मखमली रजाई गद्दा वाह मच्छरदानी भी लगाई गई है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा की जन विश्वास यात्रा लेकर अयोध्या पहुंचे कानून मंत्री बृजेश पाठक

मुख्य पुजारी रामलला आचार्य सत्येंद्र दास जे मुताबिक पहले भगवान लकड़ी के सिंहासन पर विराजमान थे। और सुप्रीम कोर्ट का फैसले के बाद गठित राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भगवान के सिंहासन लकड़ी का हटाकर चांदी का कर दिया और भगवान चांदी के सिंहासन पर विराजमान थे। रामलला उसी चांदी के सिंहासन पर शयन भी करते थे। लेकिन अब शयन के लिए पालना रूपी पलंग आ गया है। जिसमें रामलला रात्रि में शयन आरती के बाद चयन करते हैं । यही नहीं भगवान को ठंड में बचाने के लिए उनका स्नान गुनगुने पानी से कराया जाता है और गरम चीजों का भोग भी भगवान को लगाया जाता है। भगवान को गर्म वस्त्र भी पहनाए जाते हैं। साथ ही भगवान के लिए विशेष तरीके की रजाई भी ट्रस्ट ने उपलब्ध कराया है।

प्रमुख खबरें

SEBI का बड़ा एक्शन: Renewal Fees न भरने पर 12 Research Analyst का रजिस्ट्रेशन किया रद्द

Donald Trump की डिमांड वाली पॉलिसी हिट! NATO में झुका Spain, रक्षा खर्च बढ़ाने पर हुआ राजी

Bankipur By-Election: BJP उम्मीदवार Abhishek Sinha ने वापस लिया नामांकन, सियासी गलियारों में हलचल

TRAI का नया नियम: Mobile App अब नहीं रोक पाएंगे 1600 सीरीज से आने वाली सरकारी Call