हमारे गौरव और बलिदान का विषय रहा है जौहर: अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2019

जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि पुराने समय की जौहर प्रथा गौरव का विषय है। उन्होंने यहा संवाददाताओं से कहा कि जौहर इतिहास में हमारे गौरव और बलिदान का विषय रहा है। उन्होंने ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला भी बोला। गहलोत ने महाराणा प्रताप को बलिदान और साहस का प्रतीक करार दिया। गहलोत की यह टिप्पणी राजस्थान में कांग्रेस सरकार के आने के बाद स्कूलों के पाठ्यक्रम में बदलाव पर उठे विवाद के आलोक में आयी है।

इसे भी पढ़ें: गहलोत ने मोदी पर अलवर रेप मामले में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का लगाया आरोप

उल्लेखनीय है कि आठवीं कक्षा की अंग्रेजी की पुस्तक में जौहर की एक प्रतीकात्मक तस्वीर को हटाकर उसकी जगह एक किले की तस्वीर लगायी गयी है। इसके साथ ही दसवीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम में विनायक दामोदर सावरकर के नाम के आगे से वीर संबोधन हटाया गया है। भाजपा ने सावरकर के नाम के आगे से वीर संबोधन हटाये जाने समेत कुछ बदलावों का विरोध किया है। कांग्रेस के भी कुछ नेताओं ने इन बदलावों का विरोध किया है।

प्रमुख खबरें

यह घटना किसी के साथ भी हो, हमें इसकी निंदा करनी चाहिए, बांग्लादेश में हिंदू युवक की लिंचिंग पर भड़के अबू आज़मी

Yes, I am in Love...पुतिन के प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो वायरल हो गया, सभी हैरान

मैं चुपके से दिल्ली नहीं जाऊंगा..., कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलों पर डीके शिवकुमार का जवाब

850 तबाही मचाने वाले सुपर किलर, दुश्मनों के खिलाफ भारतीय सेना की बड़ी तैयारी