प्रफुल्ल लोढ़ा को बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2025

पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड़ में शुक्रवार को 62 वर्षीय प्रफुल्ल लोढ़ा को बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया। यह मामला 23 वर्षीय एक महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया था।

पिछले महीने जलगांव निवासी लोढ़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था जिसके कथित तौर पर कुछ राजनीतिक नेताओं के साथ संबंध हैं। महिला ने मई में शिकायत दर्ज कराई थी। वह एक अन्य मामले में मुंबई की आर्थर रोड जेल में न्यायिक हिरासत में था, जब पिंपरी चिंचवाड़ में बावधन पुलिस ने उसे वर्तमान मामले में गिरफ्तार किया।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने आरोपी लोढ़ा को गिरफ्तार किया है। उसे 25 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।’’ महिला की शिकायत के अनुसार, लोढ़ा ने उसे पुणे के एक होटल में बुलाया और कहा कि वह उसके पति को नौकरी दिलवाएगा लेकिन इसके बदले उसने उससे यौन संबंध बनाने की मांग की। जब महिला ने इनकार किया, तो लोढ़ा ने उसे धमकी दी और कथित तौर पर बलात्कार किया।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी