शतरंज के 'बादशाह' Carlsen पर भारी पड़े Indian GM Praggnanandhaa, क्लासिकल में लगातार दूसरी जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2026

 भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने फिर से कहा कि उन्हें दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन का सामना करने से डर नहीं लगता बल्कि इससे वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं। प्रज्ञाननंदा ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार क्लासिकल बाजी में कार्लसन को हराया। यह उनकी नार्वे के खिलाड़ी के खिलाफ क्लासिकल वर्ग में तीसरी जीत है।

प्रज्ञाननंदा ने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि मुझे उनका सामना करने में डर लगता है। इसके विपरीत मुझे उनका सामना करने में मजा आता है। इससे मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरणा मिलती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि उनकी मौजूदगी मुझ पर किसी तरह का प्रभाव डालती है। हमने कई बार एक दूसरे को कड़ी चुनौती दी है और मुझे उनके खिलाफ खेलना पसंद है। वह कड़ी चुनौती पेश करता है।

प्रमुख खबरें

Merchant Navy Officer Murder | साथ नहीं रहना था तो छोड़ देती, टुकड़े क्यों किए? अदालत परिसर में फफक-फफक कर रोई मां, 15 दिन बाद तय होगा हैवानों का अंजाम!

भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर Piyush Goyal और Jamieson Greer की बातचीत

पंजाब में बहुत बड़े धमाके की साजिश नाकाम? 3 गिरोहों का एक साथ काम तमाम, कब्जे से निकला वो सामान जिसे देख उड़ गए होश!

SGPC ने आनंदपुर साहिब मामले में Punjab Govt से की CBI जांच की मांग