By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 01, 2026
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने बुधवार को पंजाब सरकार से पूर्व एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ कथित दुष्कर्म मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की सिफारिश करने का आग्रह किया। एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि अगर पंजाब सरकार तीन दिन के भीतर मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंपती है तो वह अपनी मांग को लेकर राज्यपाल से मिलेंगे। धामी ने कहा कि बुधवार को एसजीपीसी की कार्यकारिणी समिति की बैठक में पंजाब सरकार से आनंदपुर साहिब की घटना को लेकर एक महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया गया।