Super Chess Classics में Praggnanandhaa का जलवा, World Championship चैलेंजर Sindarov को दी मात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2026

 भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने शानदार रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए फॉर्म में चल रहे विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव को सुपर चेस क्लासिक्स के दूसरे राउंड में मात दी। काले मोहरों से खेलते हुए प्रज्ञानानंदा ने उस मुकाबले को अपने पक्ष में मोड़ दिया, जो शुरुआती और मध्य चरण में ड्रॉ की ओर जाता दिख रहा था।

जर्मनी के विंसेंट कीमर ने भी रोमानिया के बोगदान-डैनियल डेअक को पराजित किया। दूसरे दौर के बाद प्रज्ञानानंदा, कीमर और वाचिए-लाग्रेव 1.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। कारुआना, वेसली सो, वैन फॉरेस्ट और गिरी के नाम एक-एक अंक है, जबकि फिरोजा, डेअक और सिंदारोव आधे अंक के साथ निचले पायदान पर हैं। यह टूर्नामेंट नौ दौर का है, जिसमें 10 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और कुल पुरस्कार राशि 3.5 लाख डॉलर है, जिसमें विजेता को एक लाख डॉलर दिए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi में सबसे गोल-मटोल कुत्ते के खिताब के लिए Gola और Gugu के बीच फाइनल मुकाबला

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: AAP ने मंत्री Parvesh Verma के खिलाफ ACB में दर्ज कराई शिकायत

Ukraine के Power Grid पर Russia का बड़ा हमला, एक बच्चे समेत 7 नागरिकों की मौत

Baran में 1800 MW पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट का विरोध, 20 नवंबर को CM आवास कूच का ऐलान