प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2019

नयी दिल्ली। लोकसभा में विवादित बयान के लिए माफी मांगने के बाद भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने खुद को ‘आतंकवादी’ कहने वाले बयान को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेष अधिकार हनन का नोटिस दिया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रज्ञा ने लोकसभा अध्यक्ष ओेम बिरला के कार्यालय को यह नोटिस सौंपा है। 

 

इससे पहले उन्होंने लोकसभा में अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए शुक्रवार को सदन में दो बार माफी मांगी और कहा कि उन्होंने नाथूराम गोडसे को देशभक्त नहीं कहा था तथा उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। गौरतलब है कि प्रज्ञा ने बुधवार को लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान उस वक्त विवादित टिप्पणी की थी जब द्रमुक सदस्य ए राजा बोल रहे थे। प्रज्ञा की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं किया गया था। प्रज्ञा के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरूवार को ट्वीट किया था, ‘‘आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया। यह भारत के संसद के इतिहास का एक दुखद दिन है।’’

प्रमुख खबरें

Chitradurga Bus Accident मामले की जांच कराई जाएगी: CM Siddaramaiah

Mamata Banerjee और Suvendu Adhikari ने अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Baba Ramdev Birthday: योगगुरु बाबा रामदेव ने कम उम्र में चुना था संन्यास का मार्ग, आज मना रहे 60वां जन्मदिन

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी! भारत में शुरू होंगी 3 नई एयरलाइंस, सरकार ने दी हरी झंडी