प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कहा, सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष हैं तो क्या ‘सुपर ह्यूमन बींग’ हैं?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2022

नयी दिल्ली। लोकसभा में बृहस्पतिवार को कांग्रेस सदस्यों द्वारा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा तलब किये जाने के विरोध में हंगामा करने पर सरकार ने विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए पूछा कि ‘क्या कांग्रेस अध्यक्ष कोई ‘सुपर ह्यूमन बींग’ हैं’। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के सदस्य तख्तियां लेकर आए थे जिन पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की तस्वीर के साथ ‘सत्यमेव जयते’ लिखा था। वे नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी द्वारा सोनिया को तलब किये जाने और बृहस्पतिवार को उनसे पूछताछ के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने देशवासियों को किया संबोधित, कहा- मैं राजपक्षे परिवार का नहीं, बल्कि जनता का मित्र हूं

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अभी अस्वस्थ हैं और उनके स्वस्थ होते ही कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) में चर्चा के लिए जो भी निर्णय होगा, सरकार उसके अनुसार महंगाई पर चर्चा के लिए तैयार है। ज्ञात हो कि सीतारमण कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। जोशी ने कहा, ‘‘विपक्षी दल विशेष रूप से कांग्रेस और अन्य दल महंगाई पर चर्चा की मांग कर रहे हैं, हमने ‘हां’ कर दी है। अब इनकी समस्या क्या है? ये सदन चलाना चाहते हैं या नहीं?’’ कांग्रेस के मणिकम टैगोर और गौरव गोगोई ने सोनिया गांधी से ईडी द्वारा पूछताछ किये जाने को लेकर बृहस्पतिवार को लोकसभा में कार्यस्थगन का नोटिस भी दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पूछताछ के लिए आज ईडी के दिल्ली स्थित कार्यालय पहुंची हैं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा