By अभिनय आकाश | Nov 11, 2024
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के पीपीई खरीद सौदे की जांच कर रहे एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की आलोचना करते हुए उन्हें एजेंट कहा। न्यायमूर्ति माइकल डी'कुन्हा, आप एक न्यायाधीश हैं, एजेंट नहीं। जॉन माइकल डी'कुन्हा आयोग की रिपोर्ट में 2020 में चीनी कंपनियों से 3 लाख पीपीई किट की खरीद पर पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु के खिलाफ मुकदमा चलाने की सिफारिश की गई है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार ने दूध और शराब की कीमत बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन करते हुए किसानों की जमीन पर भी वक्फ नोटिस जारी कर रही है। जोशी ने दावा किया कि शिगगांव संथे मैदान में मुस्लिम झंडा फहराया गया है, जो पहले कभी नहीं देखा गया।