प्रजनेश ने इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में बासिलाशविली को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2019

इंडियन वेल्स (अमेरिका)। भारतीय क्वालीफायर प्रजनेश गुणेश्वरन ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए यहां इंडियन वेल्स एटीपी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी निकोलोज बासिलाशविली को हराया। इस स्तर पर पहली बार एकल मुख्य ड्रा में खेल रहे बायें हाथ के प्रजनेश ने दो घंटे और 32 मिनट चले मुकाबले में जार्जिया के खिलाड़ी को 6-4, 6-7, 7-6 से हराया। 

इसे भी पढ़ें: फ्रेटेनगेलो को हराकर जोकोविच इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के तीसरे दौर में

प्रजनेश ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर यह बड़ा मैच था। मुझे लगता है कि मैं पिछले दौर की तुलना में बेहतर खेला। मुझे बेहतर प्रदर्शन करना था क्योंकि मैं काफी अच्छे खिलाड़ी के खिलाफ खेल रहा था, ऐसा खिलाड़ी जो फार्म में था और शीर्ष 20 खिलाड़ियों में शामिल है।’’ प्रजनेश तीसरे दौर में दुनिया के 89वें नंबर के खिलाड़ी इवो कार्लोविच से भिड़ेंगे। इससे पूर्व पहले दौर में उन्होंने फ्रांस के बेनोइट पियरे को हराया था।

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा